NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया का सबसे रहस्यमयी जंगल, जिसके अंदर जानें से डरते हैं लोग
    अजब-गजब

    दुनिया का सबसे रहस्यमयी जंगल, जिसके अंदर जानें से डरते हैं लोग

    दुनिया का सबसे रहस्यमयी जंगल, जिसके अंदर जानें से डरते हैं लोग
    लेखन अंजली
    Nov 15, 2019, 06:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दुनिया का सबसे रहस्यमयी जंगल, जिसके अंदर जानें से डरते हैं लोग

    जंगलों का नाम सुनते ही दिमाग में अलग-अलग तरह की आकृतियां उभरने लगती हैं और अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देने लगती हैं। ये सब केवल अफ़वाह नहीं है, बल्कि दुनिया में कुछ ऐसे जंगल आज भी मौजूद है, जिसके अंदर जाने पर ये तमाम चीजें महसूस की जा सकती हैं। इसलिए आज हम आपको विश्व के सबसे डरावने जंगल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनियाभर के लोग 'होया बस्यू' जंगल के नाम से जानते हैं। आइए जानें।

    जंगल में देखी गई हैं कई अविश्वसनीय घटनाएं

    होया बस्यू में घटने वाली रहस्यमयी घटनाओं के कारण ही इस जगह को 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' भी कहते हैं। यह कुख्यात जंगल रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया के क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में स्थित है। यह जंगल लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है। इस जंगल के बारे में यह माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग गायब हुए हैं। इसके साथ ही जंगल में कई अविश्वसनीय घटनाओं को भी देखा गया है।

    जंगल में पांव रखते ही सुनाई देती है अजीबो-गरीब आवाजें

    होया बस्यू जंगल की कई कहानियां प्रसिद्ध हैं। इस जंगल के पेड़ मुड़े हुए हैं और उनका आकार बड़ा ही विचित्र है। ये पेड़ इतने डरावने नजर आते हैं कि लोग इन पेड़ो के पास जाने के नाम से ही घबरा जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर लोगों को अजीबो-गरीब अवाजें भी सुनाई देती है, इसी वजह से लोग जंगल में जाने से डरते हैं और शाम होते ही जंगल के आस-पास भी नहीं रहते हैं।

    एलियन के निवास का दावा

    कुछ साल पहले एक सैन्य तकनीशियन ने इस जंगल में एक उड़नतस्तरी (UFO) को देखने का दावा किया था। इसके अलावा साल 1968 में भी एमिल बरनिया नाम के एक शख्स ने यहां आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था। साथ ही यहां घूमने आने वाले कुछ पर्यटकों ने भी कुछ इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया है। लोगों का कहना है कि इस जंगल में रहस्यमयी शक्तियों का वास है।

    200 भेंडों के साथ रहस्यमयी तरीके से जंगल में गायब हुआ शख्स

    होया बस्यू जंगल को लेकर पहली बार लोगों की दिलचस्पी तब उजागर हुई थी, जब इस क्षेत्र में एक चरवाहा लापता हो गया था। सदियों पुरानी अफवाह के अनुसार, वह आदमी जंगल में जाते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय उसके साथ 200 भेड़ें भी थीं, जो कि उस शख्स के साथ ही गायब हो गई थीं।

    साल 1870 में भी घटी थी ऐसी ही एक घटना

    इतना ही नहीं, साल 1870 में भी यहां पास के ही गांव में रहने वाले एक किसान की बेटी गलती से इस जंगल में घुस गई और उसके बाद गायब हो गई। लोगों को हैरानी तब हुई, जब वह लड़की ठीक पांच साल बाद जंगल से वापस आ गई, लेकिन वह अपनी याददाश्त पूरी तरह से खो चुकी थी। हालांकि, कुछ समय के बाद ही उसकी मौत भी हो गई थी।

    इमरान हाशमी कराना चाहते थे इस जंगल में फिल्म 'राज़: रीबूट' की शूटिंग

    इमरान हाशमी अपनी हॉरर फिल्‍म 'राज़: रीबूट' के लिए कुछ शॉट्स विश्‍व के सबसे भूतिया जंगल में शूट कराना चाहते थे। जिसके लिए उनकी शूटिंग टीम रोमानिया स्थित विश्‍व के इस सबसे भूतिया जंगल में शूट करने के लिए भी तैयार हो चुकी थी। लेकिन वहां की सरकार ने उन्हें शूटिंग की अनुमति नहीं दी, इसी वजह से फिल्म की शूटिंग सीयन के जंगल में हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    अजब-गजब खबरें

    अफ्रीका: केन्याई शख्स ने तीन जुड़वां बहनों से की शादी, कहा- बचपन से मेरी बहुविवाहित प्रवृत्ति अफ्रीका
    मध्य प्रदेश: तोता-मैना की धूमधाम से शादी, घोड़े की बजाय पिंजरे में बैठकर आया दूल्हा मध्य प्रदेश
    वेनेजुएला के शख्स ने बनवाया बंदर से टैटू, ऐसा करने वाला पहला इंसान बना वेनेजुएला
    कनाडा: 18 वर्षीय लड़की ने पहली बार में ही जीती लगभग 300 करोड़ रुपये की लॉटरी  कनाडा

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023