NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / फोटोग्राफर के फैले सामान को रातों-रात समेट देता है चूहा, कैमरे में कैद हुई घटना 
    अगली खबर
    फोटोग्राफर के फैले सामान को रातों-रात समेट देता है चूहा, कैमरे में कैद हुई घटना 
    आदमी के सामानों को सही जगह पर रखता है चूहा

    फोटोग्राफर के फैले सामान को रातों-रात समेट देता है चूहा, कैमरे में कैद हुई घटना 

    लेखन अंजली
    Jan 08, 2024
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर इंसानों में बिखरे सामान को समेटने की आदत होती है, लेकिन क्या आपने किसी चूहे को ऐसा करते हुए देखा है?

    वन्यजीव फोटोग्राफर रॉडनी होलब्रुक ने एक चूहे को ऐसा करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड किया, जिसने 2 महीने तक हर रात उनके कार्यक्षेत्र को साफ किया।

    कुछ समय तक रॉडनी इस बात से अनजान थे, इसलिए इसका पता लगाने के लिए उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र पर नाइट विजन कैमरा लगाया, जिसके बाद चूहे के कारनामा का खुलासा हुआ।

    मामला

    चूहे को 'वेल्श टाइडी माउस' कहते हैं रॉडनी

    यूनाइटेड किंगडम (UK) के वेल्स के रहने वाले 75 वर्षीय रॉडनी ने BBC को बताया, "मैं उसे वेल्श टाइडी माउस कहता हूं।"

    रॉडनी ने बताया कि उन्होंने फुटेज में चूहे को अपने कार्यक्षेत्र की बिखरी चीजों को एक शेल्फ पर रखते हुए देखा।

    उन्होंने कहा कि कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज साल 2007 की एनिमेटेड फिल्म 'रैटटौइल' की याद दिलाती है, जिसमें एक चूहा सीक्रेट तरीके से एक रेस्टोरेंट में खाना बनाता था।

    बान

    चीजों को उठाकर उनकी जगहों पर रखता है चूहा

    रॉडनी ने बताया कि उन्होंने विभिन्न वस्तुओं को जहां-तहां छोड़कर चूहे की क्षमताओं का टेस्ट किया था और वह ये देखना चाहते थे कि चूहा कितना भारी सामान उठा सकता है।

    इसके बाद उनकी एक दूसरी फुटेज में सामने आया कि चूहा बिना किसी चिंता के बर्तनों को एक केबल से बांधकर उन्हें उनकी सही जगह पर रख रहा है।

    रॉडनी ने कहा, "जब मैंने देखा कि चूहा सफाई भी करता है तो मुझे विश्वास नहीं हुआ।"

    अन्य मामला

    पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

    यह पहली बार नहीं है जब किसी चूहे को इंसानों की जगह को व्यवस्थित करते हुए देखा गया हो।

    इससे पहले साल 2019 के एक वायरल वीडियो में एक चूहे को इंग्लैंड के शहर ब्रिस्टल में रहने वाली आदमी के कार्यक्षेत्र को समेटते हुए देखा गया था।

    वीडियो में चूहे को कंटेनर में स्क्रू और अन्य धातु की चीजों को रखते हुए साफ देखा जा सकता है।

    शोध

    अधिक बुद्धिमान होते हैं चूहे- शोध

    पशु-अधिकार संगठन (PETA) के अनुसार, चूहे बहुत बुद्धिमान होते हैं और चीजों को आसानी से समझ लेते हैं।

    चूहे कुत्तों की तुलना में बहुत छोटे होते हैं, फिर भी उनकी तरह ही तर्क कर सकते हैं और समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

    साइंटिफिक अमेरिकन के शोध के मुताबिक, चूहे अपना भोजन ढूंढने में भी काफी चतुर होते हैं और इससे समझा जा सकता है कि वे आपके घर की चीजों को आसानी कही से भी खोज सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    किआ के पूर्व कर्मचारियों ने किए थे फैक्ट्री से इंजन चोरी, पुलिस जांच में खुलासा  किआ मोटर्स
    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस

    अजब-गजब खबरें

    आज है 2023 का सबसे छोटा दिन, महज इतने घंटे ही रहेगी रोशनी सर्दियों के टिप्स
    बाल्टी बैग से लेकर अनोखे फोन कवर तक, 2023 में इन फैशन ट्रेंड्स ने खींचा ध्यान  फैशन टिप्स
    अमेरिका: पुलिस ने जिसे समझा ग्रेनेड, वह निकला कुत्ते का मल साफ करने वाला बैग अमेरिका
    चीन में अजीबोगरीब मान्यता, युवा लड़कों के पेशाब को मानते हैं सेहत के लिए फायदेमंद चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025