शिमला में व्यक्ति से हजारों रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, करता रहा नोटों की बारिश
क्या है खबर?
बंदर मस्तीखोर जानवर होते हैं, जो अक्सर लोगों की चीजें छीनकर भाग जाते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी यह सुना है कि कोई बंदर किसी के पैसे लेकर भाग गया हो? शिमला में एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही हुआ। दरअसल, उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक बंदर ने एक व्यक्ति की जेब से 81,800 रुपये वाला पैकेट छीन लिया और उसे लेकर पेड़ पर चढ़ गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बंदर ने पेड़ से पैसों की बारिश भी की।
मामला
पैसे बंटोरने में जुट गए लोग
व्यक्ति जेब में पैसों से भरा पैकेट लेकर उन्हें बैंक में जमा करवाने जा रहा था। तभी अचानक बंदर उस पर लपका और पैसे लेकर उड़न-छू हो गया।
पेड़ पर बैठा बंदर पैकेट से एक-एक कर नोट निकालकर जमीन पर फेंकने लगा। कुछ ही मिनटों में, पेड़ के नीचे हजारों रुपये बिखर गए।
वहां मौजूद लोग तुरंत पैसे बटोरने के लिए दौड़े। हालांकि, लोगों ने लालच करने के बजाय पैसे जमा करके व्यक्ति को वापस लौटाए।
वीडियो
बंदर की वजह से हुआ काफी नुकसान
कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत जमीन पर बिखरे नोट इखट्टा किए। काफी मशक्कत के बाद, ज्यादातर पैसे वापस मिल गए और व्यक्ति को सौंप दिए गए।
हालांकि, व्यक्ति ने बताया कि उन्हें अभी भी लगभग 1,500 रुपये का हिसाब नहीं मिल पा रहा है। बंदर ने अपनी शरारत में कुछ नोट फाड़ भी दिए थे, जिससे और नुकसान हुआ।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Gazab bandar hain 😂 monkey snatched a packet containing ₹81,000 from a person near Shimla DC Office and scattered the cash everywhere. Thankfully, locals stepped in and helped recover the money. pic.twitter.com/VBOWVA52Nn
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) November 12, 2026
बंदर
बंदरों के आतंक से परेशान शिमला निवासी
शिमला के लोग बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर लोगों से खाना, निजी सामान और अन्य चीजें छीन लेते हैं और उन्हें काट भी लेते हैं।
घटना के वीडियो पर एक उपयोगकर्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शिमला के इतने घटिया बंदर हैं। वह जगह बंदरों की वजह से नरक बन गई है। अजीब से बंदर हैं, इंसान बनना चाहते हैं। जब मैं वहां थी तब वे फोन वगैरह छीन लिया करते थे।'
अन्य मामला
पहले भी सामने आया है ऐसा ही मामला
मई, 2026 को ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया। यह घटना तब हुई जब एक व्यक्ति संपत्ति पंजीकरण का काम पूरा करने के लिए अदालत पहुंचा था।
उनका 2 लाख रुपये से भरा बैग रवींद्र लोधी नामक व्यक्ति के पास था, जिसे एक बंदर ने छीन लिया और नीम के पेड़ पर चढ़ गया। उसने खाना ढूंढने के चक्कर में पैसे फेंकने शुरू किए।
पुलिस की मदद से व्यक्ति को 1.98 लाख रुपये वापस मिले थे।