एक व्यक्ति ने शुरू किया अनोखा बिजनेस, खुजली करके महीनेभर में कमाता है 14 लाख रुपये
क्या है खबर?
पीठ या सिर आदि की खुजली को मिटाने के लिए लोग अक्सर किसी टूल का इस्तेमाल कर लेते हैं या किसी की मदद ले लेते हैं। हालांकि, चीन के एक इंटरप्रेन्योर ने इस आम समस्या को एक पेड सर्विस में बदल दिया है और 2 आउटलेट्स से महीने में लगभग 160,000 युआन (22 लाख से ज्यादा रुपये) कमा रहा है। आइए इस अनोखी पेड सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मामला
इंटरप्रेन्योर ने इस सर्विस के लिए खोले 2 स्टोर
साउन चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह बिजनेस 32 वर्षीय झांग जियाओकियाओ ने शुरू किया है।
झांग ने मई की शुरूआत में गुआंगडोंग प्रांत के शेन्झेन में अपना पहला आउटलेट खोला और इसके एक महीने बाद फुटियान जिले में दूसरा स्टोर शुरू किया। इन दोनों स्टोर का नाम 'सुमा' है।
उनके स्टोर ग्राहकों को 'खुजली मिटाने वाले सेशन' देते हैं, जिसमें उनका अनुभवी स्टाफ अपने नाखूनों से ग्राहकों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों से खुजली दूर करता है।
कीमत
समय और खुजली वाले हिस्से पर आधारित है सर्विस की कीमत
इस अनोखी सर्विस की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि ग्राहक कितने समय और अपने शरीर के किस हिस्से पर खुजली करवाता है।
शरीर के ऊपरी हिस्से के 60 मिनट के सेशन की कीमत लगभग 200 युआन (करीब 2800 रुपये) है, जबकि सिर और पीठ पर खुजली करवाने के 30 मिनट के सेशन की कीमत लगभग 100 युआन (लगभग 1400 रुपये) है।
सेशन
लोगों को पसंद है झांग की सर्विस का फुल बॉडी सेशन
झांग ने बताया, "ग्राहकों का पसंदीदा सेशन 80 मिनट का फुल बॉडी सेशन है, जिसकी कीमत 289-299 युआन के बीच (करीब 4000 से 4200 रुपये) है। उनके 70 प्रतिशत ग्राहक इसी पैकेज को चुनते हैं।"
झांग ने आगे कहा, "उनकी सर्विस से ग्राहकों को आराम और सुकून मिलता है क्योंकि हर 10 में से 6 ग्राहक सेशन के बीच में ही सो जाते हैं। उनके ग्राहकों में 60-70 प्रतिशत हिस्सा शहरों में ऑफिस में काम करने वाले पुरुषों का है।"
बयान
झांग की सर्विस से लोगों को मिलता है आराम
झांग ने सर्विस शुरू करने के लिए शरीर के उन हिस्सों पर गहरी रिसर्च की, जहां लोगों को खुजली महसूस होती है। सर्विस को एक जैसा बनाए रखने के तरीकों पर काम किया। उनका उद्देश्य था कि इस समस्या को एक व्यवस्थित सर्विस में बदला जाए।
झांग ने कहा, "कुछ ग्राहकों का कहना है कि हमारी सर्विस मसाज से भी ज्यादा आरामदायक है, जिसकी वजह से हमारे पास बार-बार आने वाले ग्राहकों का एक मजबूत आधार बन गया है।"