NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया की पांच सबसे बड़ी लाइब्रेरी, करोड़ों किताबों और प्राचीन दस्तावेजों का घर
    अगली खबर
    दुनिया की पांच सबसे बड़ी लाइब्रेरी, करोड़ों किताबों और प्राचीन दस्तावेजों का घर

    दुनिया की पांच सबसे बड़ी लाइब्रेरी, करोड़ों किताबों और प्राचीन दस्तावेजों का घर

    लेखन अंजली
    Apr 09, 2020
    08:00 am

    क्या है खबर?

    आज के समय में बच्चों से लेकर युवक तक इंटरनेट या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की सहायता से पढ़ाई करते हैं, लेकिन दुनियाभर में किताबें पढ़ने वालों की भी कमी नहीं है।

    कई लोग ऐसे हैं, जो इंटरनेट या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की बजाए किताबों को ही ज्यादा पसंद करते हैं।

    किताबों से याद आया! क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसी आलीशान लाइब्रेरियां मौजूद हैं, जहां करोड़ों की संख्या में किताबें उपलब्ध हैं।

    आइए उन लाइब्रेरियों के बारे में जानें।

    #1

    जर्मन नेशनल लाइब्रेरी

    यह लाइब्रेरी जर्मनी के शहर फ़्रैंकफ़र्ट में स्थित है, जहां लगभग दो करोड़ किताबों का कलेक्शन है।

    इस लाइब्रेरी की स्थापना का उद्देश्य जर्मन पब्लिकेशन और जर्मन के खास कामों की जानकारी रखना है।

    हालांकि, लाइब्रेरी में सिर्फ जर्मन लोगों के काम का ही ब्योरा नहीं है, बल्कि देश के बहुत कई प्रकाशन के कलेक्शन भी रखे गए हैं।

    इस लाइब्रेरी में एक हिस्सा ऐसा भी बनाया हुआ है, जहां सभी प्रकार के जर्मन संगीत का ब्यौरा है।

    #2

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ कनाडा

    यह लाइब्रेरी कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित है। इसमें लगभग दो करोड़ किताबें और 2.4 करोड़ तस्वीरों के साथ-साथ अन्य कई चीजे हैं।

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ कनाडा की स्थापना 1953 में हुई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य कनाडा के दस्तावेजों और प्रचीन तस्वीरों को संग्रहित करना है।

    इस लाइब्रेरी में आपको उत्तरी अमेरिका वो प्राचीन किताबें मिल सकती हैं, जिनका शायद आपने नाम ही सुना होगा।

    #3

    लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस

    दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में से एक लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में स्थित है।

    इस लाइब्रेरी में लगभग 470 विभिन्न भाषाओं में लगभग चार करोड़ किताबें और 1.4 करोड़ तस्वीरें 1,349 किलोमीटर लंबी अलमारियों में रखी हैं।

    इस लाइब्रेरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां कानून, फिल्म, नक्शे, संगीत और वॉइस रेकॉर्डिंग का दुनिया में सबसे बड़ा संग्रह मौजूद है।

    बता दें कि लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस करीब 219 साल पुरानी है।

    #4

    वर्नास्की नेशनल साइंटिफिक लाइब्रेरी ऑफ यूक्रेन

    वर्नास्की नैशनल साइंटिफिक लाइब्रेरी ऑफ यूक्रेन नामक लाइब्रेरी यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति है, जिसकी स्थापना 1918 में हुई थी।

    इस लाइब्रेरी में कई प्राचीन लेख, हस्तलिपि के साथ लगभग 1.6 करोड़ किताबें उपलब्ध हैं।

    साथ ही इस लाइब्रेरी में देश की संस्कृति से जुड़ी जानकारियां और पांडुलिपियों का भी संग्रह मौजूद है। आज के समय में भी इस लाइब्रेरी में हर साल 5 लाख दस्तावेजों को संग्रहीत किया जाता है।

    जानकारी

    नेशनल डाइट लाइब्रेरी

    यह लाइब्रेरी जापान की राजधानी टोक्यो में मौजूद है, जिसकी स्थापना 1948 हुई थी। नैशनल डाइट लाइब्रेरी में लगभग चार करोड़ किताबें और दस्तावेज मौजूद हैं। यह लाइब्रेरी 12 मंजिला है, जिसके चार फ्लोर जमीन के ऊपर, जबकि आठ फ्लोर जमीन के नीचे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    लाइफस्टाइल

    लॉकडाउन के समय पाचन शक्ति सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं ये आसान उपाय लॉकडाउन
    लॉकडाउन: घर बैठे इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके हटाएं अपर लिप के अनचाहे बाल त्वचा की देखभाल
    हेल्थ कॉन्शियस हैं तो घर पर झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर पीनट बटर लड्डू रेसिपी
    लॉकडाउन: पार्लर नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे ऐसे करें इससे संबंधित काम लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025