NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल, अलग-अलग देशों में लागू हैं ऐसे ही अजीबोगरीब कानून 
    अगली खबर
    पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल, अलग-अलग देशों में लागू हैं ऐसे ही अजीबोगरीब कानून 
    समोआ में पत्नि का जन्मदिन भूलने पर हो सकती है सजा

    पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल, अलग-अलग देशों में लागू हैं ऐसे ही अजीबोगरीब कानून 

    लेखन गौसिया
    Dec 26, 2023
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    हर देश की अपनी-अपनी संस्कृतियां और परंपराएं हैं, जिनका लोग पालन करते हैं।

    इसी तरह प्रत्येक देश में अलग-अलग नियम और कानून भी लागू हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं समाज सही से चल रहा है या नहीं।

    हालांकि, कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर ऐसे अनोखे और विचित्र कानून हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी।

    आइये आज 5 ऐसे देशों में बारे में जानते हैं, जहां अजीबोगरीब कानून लागू हैं।

    #1

    पत्नी का जन्मदिन भूलने पर है जेल की सजा

    आप भी इस बात से सहमत होंगे कि ज्यादातर पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं।

    हालांकि, कुछ समय बाद पत्नियां इस बात को भूल जाती हैं और पति को माफ कर देती है, लेकिन समोआ में ऐसा नहीं है।

    यहां अगर पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाए तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है।

    दरअसल, यहां ऐसा करना अपराध माना जाता है और इसके लिए पति को 5 साल तक की जेल हो सकती है।

    #2

    च्युइंग गम की बिक्री है गैरकानूनी

    1992 से सिंगापुर में च्यूइंग गम की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है।

    अगर कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता दिखता है तो उसे 2 साल तक की जेल की सजा और भारी-भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

    यह कानून कचरे के उत्पादन के प्रति देश की चिंता को दर्शाता है।

    हालांकि, इस कानून में 2004 में थोड़ी ढील होते हुए च्यूइंग गम की चिकित्सा बिक्री की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसे कहीं भी थूकने पर अभी-भी जुर्माना है।

    #3

    बुद्ध की तरफ पीठ कर तस्वीर लेना है अपराध

    श्रीलंका में बुद्ध की मूर्तियों की ओर पीठ करके तस्वीरें लेने को एक बड़ा अपराध माना जाता है।

    अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको तस्वीरें डिलीट करने के लिए बाध्य किया जा सकता है और अगर आपने ऐसा नहीं किया तो फिर पुलिस बुलाई जाती है।

    यहां पर आप बुद्ध के बगल में या किनारे खड़े होकर तस्वीरें ले सकते हैं, लेकिन इस दौरान आपका शरीर मूर्ति की तरफ होना चाहिए और सिर्फ सिर कैमरे की ओर घुमाएं।

    #4

    कुत्ते को दिन में 3 बार सैर पर ले जाने का है कानून

    इटली खुद को एक पशु-प्रेमी देशा मानता है। ऐसे में यहां कई शहरों में जानवरों को लेकर अजीबोगरीब कानून हैं।

    अगर आप ट्यूरिन में रहते हैं और आपके पास एक कुत्ता है तो आपको उसे दिन में कम से कम 3 बार बाहर जरूर घुमाना होगा।

    अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कानून के मुताबिक आप पर भारी-भरकम जुर्माना लग सकता है।

    इसके अलावा यहां आवारा बिल्लियों को कानून द्वारा संरक्षित भी किया जाता है।

    #5

    कबूतरों को दाना डालने की नहीं है अनुमति

    कई लोग कहीं कबूतरों को देखते हैं, तो उन्हें दाना डालते हैं, लेकिन अगर आप इटली के वेनिस में हैं तो ऐसी गलती करने की भूल न करें।

    दरअसल, वेनिस में कबूतर स्वास्थ्य के साथ-साथ स्मारकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं।

    यही कारण है कि कुछ साल पहले इतालवी सरकार ने कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    अगर कोई कबूतरों को दाना डालते हुए पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    इटली
    श्रीलंका

    ताज़ा खबरें

    ISRO किन-किन देशों के लिए अब तक लॉन्च कर चुका है मिशन? ISRO
    अमेजन पर कैसे करें कूपन का उपयोग? अमेजन
    रेणुका शहाणे बोलीं- शाहरुख खान ने कहा था निर्देशक कहे तो कुएं में भी कूद जाओ शाहरुख खान
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गई 100 से अधिक उड़ानें दिल्ली

    अजब-गजब खबरें

    2 किलोग्राम वजनी से लेकर रिसर्च पेपर की तरह, हैरान कर देंगे शादी के अनोखे कार्ड सोशल मीडिया
    चीन में महिलाएं मना रहीं तलाक का जश्न, फोटोशूट करवाकर जाहिर कर रहीं खुशी चीन समाचार
    ब्रिटेन: अस्पताल की गलती से बदल गया शव, परिवार ने किया गलत व्यक्ति का अंतिम संस्कार ब्रिटेन
    टमाटर आइसक्रीम से लेकर ओरियो पकौड़े तक, ये हैं 2023 के वायरल हुए अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन  सोशल मीडिया

    इटली

    अमृतसर: इटली से आई एक ही उड़ान के 150 यात्री निकले कोरोना वायरस से संक्रमित पंजाब
    दुनिया के सबसे बड़े कार बाजारों की लिस्ट जारी, जानें किस पायदान पर है भारत जर्मनी
    10 दिनों में 12 देशों में सामने आए मंकीपॉक्स के मामले, और बढ़ने की आशंका- WHO अमेरिका
    इटली घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों की जरूर करें खरीदारी ट्रेवल टिप्स

    श्रीलंका

    आर्थिक संकट: श्रीलंका की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, अभी भी आपातकाल लागू श्रीलंका सरकार
    श्रीलंका: आपातकाल हटाया गया, सरकार ने किया साफ- इस्तीफा नहीं देंगे राष्ट्रपति आर्थिक संकट
    श्रीलंका: आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा, स्वास्थ्य मंत्री ने भी छोड़ा पद महंगाई दर
    श्रीलंका: बिगड़ती स्थिति के बीच हिंसक प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी आर्थिक संकट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025