Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
अजब-गजब खबरें
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यहाँ खुद को जान-बूझकर मच्‍छरों से कटवाते हैं लोग, मनाया जाता है मच्छरों के लिए त्यौहार
अजब-गजब

यहाँ खुद को जान-बूझकर मच्‍छरों से कटवाते हैं लोग, मनाया जाता है मच्छरों के लिए त्यौहार

यहाँ खुद को जान-बूझकर मच्‍छरों से कटवाते हैं लोग, मनाया जाता है मच्छरों के लिए त्यौहार
लेखन प्रदीप मौर्य
Dec 14, 2018, 07:09 pm 3 मिनट में पढ़ें
यहाँ खुद को जान-बूझकर मच्‍छरों से कटवाते हैं लोग, मनाया जाता है मच्छरों के लिए त्यौहार

यह किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कि यह दुनिया कितनी बड़ी है। बड़ी होने के साथ-साथ यह दुनिया विविधताओं से भरी हुई है। हर जगह की अपनी एक ख़ासियत होती है। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग संस्कृतियों और परम्पराओं का पालन किया जाता है। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ एक बहुत ही अजीबो-ग़रीब परम्परा का पालन किया जाता है। यहाँ मच्छरों के लिए त्यौहार मनाया जाता है।

सम्मान
किया जाता है मच्छरों को सम्मानित

यह सुनकर यक़ीनन आप हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह सच है। दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहाँ लोगों का ख़ून चूसने वाले कलयुग के राक्षस मच्छर के लिए त्यौहार मनाया जाता है जहाँ एक तरफ़ पूरी दुनिया में लोग मच्छरों से नफ़रत करते हैं, वहीं रूस के बेरेजनिकी प्रांत के लोग यह अजीबो-ग़रीब त्यौहार मनाते हैं। यहाँ के लोग कई वर्षों से यह त्यौहार मनाते आ रहे हैं। इस दौरान मच्छरों को सम्मानित भी किया जाता है।

ख़िताब
लड़कियों को कम कपड़े पहनकर उतरना होता है तालाब में

बता दें कि बेरीजनिकी प्रांत में हर साल एक स्थानीय तालाब के पास यह त्यौहार मनाया जाता है। यहाँ तीन दिनों तक यह उत्सव चलता रहता है। दरअसल, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लड़कियों को कम कपड़े पहनकर तालाब में उतरना होता है, लड़कियों को तालाब में लगभग 20 मिनट तक खड़े रहना होता है। इस दौरान किसी एक लड़की को 'सबसे टेस्टी लड़की' का ख़िताब भी दिया जाता है।

त्यौहार
'सबसे टेस्टी लड़की' का ख़िताब

आप भी यह सोच रहे होंगे कि आख़िर यह कैसा ख़िताब है। दरअसल, तालाब में खड़े रहने के दौरान जिस लड़की को सबसे ज़्यादा मच्छर काटते हैं, उसे ही विजेता माना जाता है। विजेता घोषित किए जाने से पहले जज द्वारा सभी लड़कियों के शरीर का मुआयना किया जाता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रतियोगिता में डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहती है। यह अजीबो-ग़रीब त्यौहार हर साल अगस्त महीने में मनाया जाता है।

जानकारी
शरीर पर 100 से भी ज़्यादा मच्छरों के डंक के निशान

जानकारी के अनुसार 2013 में 'सबसे टेस्टी लड़की' का ख़िताब जितने वाली लड़की के शरीर का जब मुआयना किया गया तो उसके शरीर पर 100 से भी ज़्यादा मच्छरों के डंक के निशान पाए गए थे।

ख़ुशियाँ
बच्चे-बूढ़े एकत्र होकर मानाते हैं ख़ुशियाँ

आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि इस तरह का अजीबो-ग़रीब त्यौहार मनाने वाला रूस इकलौता देश नहीं है। इसी तरह का एक त्यौहार अमेरिका के टेक्सस में 'ग्रेट टेक्सस मच्छर महोत्सव' के नाम से भी मनाया जाता है। हालाँकि वहाँ के लोग यह त्यौहार क्यों मनाते हैं; इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन त्यौहार में बड़ी संख्या में बच्चे-बूढ़े एकत्र होते हैं और जमकर ख़ुशियाँ मनाते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रदीप मौर्य
प्रदीप मौर्य
Twitter
ताज़ा खबरें
अजब-गजब खबरें
ताज़ा खबरें
घर पर बनाकर खाएं ये थाई व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
घर पर बनाकर खाएं ये थाई व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'?
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? मनोरंजन
गर्मियों में बड़े काम आ सकता है योगर्ट, जानिए इससे जुड़े शानदार हैक्स
गर्मियों में बड़े काम आ सकता है योगर्ट, जानिए इससे जुड़े शानदार हैक्स लाइफस्टाइल
व्हाट्सऐप पर मिलने वाला है नया फीचर, सेव कर पाएंगे डिसअपियरिंग मेसेज
व्हाट्सऐप पर मिलने वाला है नया फीचर, सेव कर पाएंगे डिसअपियरिंग मेसेज टेक्नोलॉजी
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह खेलकूद
अजब-गजब खबरें
इस व्यक्ति ने कुत्ते जैसा दिखने के लिए खर्च कर दिए 12 लाख रुपये
इस व्यक्ति ने कुत्ते जैसा दिखने के लिए खर्च कर दिए 12 लाख रुपये अजब-गजब
अमेजन पर बिक रही 25,999 रूपये की बाल्टी, लोग हैरान!
अमेजन पर बिक रही 25,999 रूपये की बाल्टी, लोग हैरान! अजब-गजब
अहमदाबाद: मैकडॉनल्ड्स की कोल्ड ड्रिंक में निकली छिपकली, आउटलेट सील
अहमदाबाद: मैकडॉनल्ड्स की कोल्ड ड्रिंक में निकली छिपकली, आउटलेट सील अजब-गजब
पिछले 50 सालों से रोजाना मैकडॉनल्ड्स के बर्गर खा रहा यह शख्स, अब तक हजारों खाए
पिछले 50 सालों से रोजाना मैकडॉनल्ड्स के बर्गर खा रहा यह शख्स, अब तक हजारों खाए अजब-गजब
बारात लेकर देर से आया दूल्हा तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी
बारात लेकर देर से आया दूल्हा तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी अजब-गजब
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Weird Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022