Page Loader
ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, जिसे अब तक कोई नहीं पढ़ पाया

ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, जिसे अब तक कोई नहीं पढ़ पाया

Aug 15, 2019
01:07 pm

क्या है खबर?

यह दुनिया बहुत बड़ी और रहस्यों से भरी हुई है। इस दुनिया के कई रहस्यों को लोगों ने सुलझा लिया है, जबकि कई के बारे में लोगों को भनक भी नहीं है। आज भी दुनिया में कई ऐसे रहस्य मौजूद हैं, जिन्हें सुलझाना लगभग नामुमकिन है। ऐसा ही एक अनसुलझा रहस्य एक किताब से जुड़ा हुआ है। दरअसल, 240 पन्नों की एक किताब है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे आजतक कोई नहीं पढ़ पाया है। आइए जानें।

किताब

15वीं सदी में हाथ से लिखी गई थी किताब

इस रहस्यमयी किताब के बारे में इतिहासकारों का कहना है कि यह लगभग 600 साल पुरानी है। कार्बन डेटिंग से पता चलता है कि इस किताब को 15वीं सदी में लिखा गया था। इस किताब को हाथ से लिखा गया था, लेकिन उस पर क्या लिखा हुआ है? कौन सी भाषा में लिखा हुआ है? इस रहस्य को आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है। यह किताब एक तरह की अनसुलझी पहेली है, जिसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

रहस्य

किताब पर बनी हुई हैं इंसानों और पेड़-पौधों की तस्वीरें

इस रहस्यमयी किताब को 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' नाम दिया गया है। इस किताब में इंसानों से लेकर पेड़-पौधों और अन्य कई चीज़ों की तस्वीरें बनी हुई हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि इस किताब में कई ऐसे पेड़-पौधों की तस्वीरें बनी हुई हैं, जो इस पृथ्वी पर मौजूद ही नहीं हैं। इस रहस्यमयी किताब के बारे में कहा जाता है कि इसमें पहले कई पन्ने हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इसके कुछ पन्ने ख़राब हो गए।

जानकारी

किताब में कुछ शब्द लैटिन और जर्मन भाषा में लिखे हैं

फ़िलहाल इस रहस्यमयी किताब में 240 पन्ने बचे हुए हैं। हालाँकि, इस किताब के बारे में पूरी तरह से तो नहीं पता चल पाया है, लेकिन इतना ज़रूर पता चला है कि किताब में लिखे गए कुछ शब्द लैटिन और जर्मन भाषा में हैं।

कोशिश

रहस्यों को छिपाने के लिए लिखी गई थी किताब

इस रहस्यमयी किताब के बारे में कई लोगों का मानना है कि किताब को इस तरह से लिखा गया है कि इसके रहस्य को छिपाया जा सके। अब ऐसा कौन सा रहस्य है, जिसे किताब लिखने वाले ने छिपाने की कोशिश की है, इसका ख़ुलासा तभी हो पाएगा जब कोई इस किताब को पढ़ पाएगा। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद आने वाले समय में इस किताब को पढ़ जा सकेगा और इसके रहस्यों को उजागर किया जाएगा।