NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / भारतीय युवक ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, गिनीज बुक में शुमार हुआ नाम
    अगली खबर
    भारतीय युवक ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, गिनीज बुक में शुमार हुआ नाम
    केरल के व्यक्ति ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन

    भारतीय युवक ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, गिनीज बुक में शुमार हुआ नाम

    लेखन सयाली
    Oct 15, 2024
    11:11 am

    क्या है खबर?

    वॉशिंग मशीन एक ऐसा उपकरण है, जिसके जरिए कपड़े धोने की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है।

    एक साधारण वॉशिंग मशीन का आकार कुछ फ़ीट चौड़ा और ऊंचा होता है। हालांकि, भारत के एक व्यक्ति ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बना डाली है। यह मशीन देखने में किसी खिलौने जैसी लगती है, लेकिन यह असल में काम भी करती है।

    आइए इस वॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    वॉशिंग मशीन

    महज 25 ग्राम है इस वॉशिंग मशीन का वजन

    इस अनोखी और असामान्य वॉशिंग मशीन का निर्माण सेबिन साजी नामक व्यक्ति ने किया है, जो केरल स्थित कंजिरापल्ली के रहने वाले हैं।

    इस मशीन का माप महज 32.5x33.6x38.7 मिमिलीमीटर है। सेबिन ने इस मशीन का प्रदर्शन 19 अप्रैल को अपने गृहनगर में ही किया था।

    इस मशीन का वजन केवल 25 ग्राम है, जो लगभग 2 बिस्कुट के बराबर है।

    गिनीज बुक

    सेबिन के इस आविष्कार से पूरा हुआ उनका सालों पुराना सपना 

    सेबिन अपने इस अनोखे आविष्कार के जरिए अपना नाम गिनीज बुक में शामिल करना चाहते थे। यह गिनीज विश्व रिकॉर्ड टीम का हिस्सा बनने के उनके सपने को पूरा करने का एक प्रयास था।

    इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्हें वॉशिंग मशीन को डिजाइन करने के बाद उसे असेंबल करना था। इसके बाद उन्हें दिखाना था कि यह मशीन कपड़ों को धो सकती है, खंगाल सकती है और स्पिन कर सकती है।

    कार्यक्षमता

    सेबिन का इंजीनियरिंग कौशल देखने के लिए जमा हुए थे कई लोग

    अपनी वॉशिंग मशीन की कार्यक्षमता को दर्शाने के लिए सेबिन ने सबसे पहले उसमें चुटकीभर कपड़े धोने वाला पाउडर डाला।

    इसके बाद उन्होंने उसमें पानी डालकर उसे बंद किया और चला दिया। इस पूरे रिकॉर्ड प्रयास का एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें वॉशिंग मशीन को काम करते हुए देखा जा सकता है।

    सेबिन के इंजीनियरिंग कौशल को देखने के लिए कई लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिन्होनें मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

    वैक्यूम क्लीनर

    भारतीय युवक ने बनाया था दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर

    दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन के आविष्कार से पहले एक भारतीय युवक ने दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर तैयार किया था।

    आंध्र प्रदेश के 23 वर्षीय टपला नादामुनी ने टूथपिक से भी छोटा वैक्यूम क्लीनर बनाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया था।

    नादामुनी ने पहले 2020 में 1.76 सेंटीमीटर का वैक्यूम क्लीनर बनाकर रिकॉर्ड कायम किया था और अब उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    उनके इस वैक्यूम क्लीनर का आकार 0.65 सेंटीमीटर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    केरल
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    भारत की खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत छोड़कर क्यों जा रहे करोड़पति और वे किन देशों में जाएंगे? #NewsBytesExplainer
    चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास चंद्रयान-3
    'इंडिया' शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई और क्या ये गुलामी का प्रतीक है? देश
    पंजाबी गायक शुभ के शो को लेकर भारत में मचा है शोर, क्यों हो रहा विरोध? कनाडा

    केरल

    पेट्रोल-डीजल: 30 जुलाई के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    केरल: वायनाड में भूस्खलन से 70 की मौत, मलबे में दबे सैकड़ों लोग भूस्खलन
    भूस्खलन के कारण क्या हैं और क्या इनका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है? भूस्खलन
    वायनाड दौरे पर जा रहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में भर्ती प्राकृतिक आपदा

    गिनीज बुक

    गिनीज बुक ने छीना दुनिया के सबसे उम्रदराज कुत्ते से विश्व रिकॉर्ड, यह बताई वजह अजब-गजब खबरें
    महिला ने 16 घंटे तक पेड़ को गले लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, बोली- इसने मुझे चुना युगांडा
    81 वर्षीय व्यक्ति बना दुनिया का सबसे बुजुर्ग फिटनेस इंस्ट्रक्टर, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम  अमेरिका
    कनाडा: इस व्यक्ति ने 87 साल की उम्र में सफल किडनी प्रत्यारोपण कराया, बनाया विश्व रिकॉर्ड कनाडा

    अजब-गजब खबरें

    खुद से शादी करने वाली महिला ने खुद से लिया तलाक, अब ढूंढ रहीं नया पति लंदन
    दुनिया के 5 सबसे विचित्र जानवर, जिन्हें देखकर होगा एलियन जैसा अहसास अजब-गजब
    स्टीव जॉब्स की हस्ताक्षरित कैसेट और ऐपल कंप्यूटर कंपनी का चेक होगा नीलाम, इतनी है कीमत स्टीव जॉब्स
    हैदराबाद: 450 रुपये से 27 लाख तक, ऐसा रहा बालापुर गणेश लड्डू की नीलामी का इतिहास हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025