Loading...
देर रात तक गेम खेलता था पति, पत्नी ने गेमर्स से लगाई उसे 'मारने' की गुहार
बीवी ने गेमर्स से लगाई पति को मारने की गुहार

देर रात तक गेम खेलता था पति, पत्नी ने गेमर्स से लगाई उसे 'मारने' की गुहार

लेखन सयाली
Nov 29, 2026
04:51 pm

क्या है खबर?

इन दिनों गेमिंग का क्रेज इतना बढ़ गया है की कई लोग तो दिन-रात गेम खेलने में ही लगे रहते हैं। अपने पति की इसी आदत से परेशान हो कर चीन की एक महिला ने एक अजीबो-गरीब काम किया। दरअसल, उन्होंने गेम के अन्य खिलाडियों से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि जब भी उनका पति खेलने आए, वे सब उन्हें बार-बार मार दें। इसमें कई गेमर्स ने उनका साथ दिया और उनका प्लान कामयाब रहा।

मामला

वीडियो बनाकर मांगी मदद

यह विचित्र कहानी दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत की रहने वाली चेन की है, जिनके पति ली गेम खेलने के आदी हो गए थे। चेन ने 14 नवंबर को एक वीडियो साझा किया, जिसमें ली गेम खेलने में मगन थे।

वीडियो में चेन ने गेमर्स से कहा कि रात 1 बजे के करीब सभी उनके पति को गेम में मार दें, ताकि वे खेलना बंद करके उनके साथ सोने चले जाएं।

वीडियो

गेम ने उड़ाई रातों की नींद

चेन ने वीडियो में बताया कि उनके पति 3 दिन से लगातार गेम खेल रहे थे। वह सुबह के 3 से 4 बजने के बाद भी गेम बंद नहीं करते थे, जिससे चेन की नींद खराब हो रही थी।

इसी से तंग आ कर उन्होंने यह तरकीब सोची। पहले तो लोगों ने चेन की गुहार को मजाक समझकर उस पर गौर नहीं किया। हालांकि, ली की एक बात को लोगों ने चुनौती की तरह लिया और प्लान काम करने लगा।

ADVERTISEMENT

ली

ली ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

चेन ने वीडियो में अपने पति की गेमिंग ID, लोकेशन और पात्र के बारे में भी बताया। ली ने वीडियो पर कमेंट किया, 'इन लोगों के लिए मुझे ढूंढना नामुमकिन है।' इसे पढ़ते ही लोग ली का घमंड तोड़ने में लग गए।

एक उपयोगकर्ता ने ली को जवाब देते हुए लिखा, "मैं तुम्हारी पत्नी की मदद करने वाला नहीं था, लेकिन तुमने मुझे तुम्हें ढूंढ निकालने की एक अच्छी वजह दे दी है।"

ADVERTISEMENT

गेमर्स

बार-बार मरने से परेशान हुए ली

अगली कुछ रातों में, 'वर्ल्ड ऑफ विचक्राफ्ट' गेम के कई गेमर्स एक ही मिशन के साथ गेम में आए, जो था ली को ढूंढना और मार गिराना। 3 घंटे के अंदर ली को बार-बार मारा गया।

तंग आ कर दूसरी रात वह आधी रात से पहले सोने चले गए। चेन ने बताया कि साल में यह पहली बार था जब वह इतना जल्दी सोए।

ली ने बचने के लिए एक नया पात्र भी अपनाया, लेकिन फिर भी बार-बार मारे गए।

जानकारी

चेन की मेहनत लाई रंग

यह खबर 'वर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट' के निर्माताओं तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट पर भी वीडियो को साझा किया। चेन को इस बात की खुशी है कि अब ली ने देर रात तक गेम खेलना बंद कर दिया है।

ADVERTISEMENT