NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इटली के कलाकार माइकल एंजेलो सामान मंगवाने के लिए बनाते थे चित्र, 16वीं सदी की सूची वायरल
    अगली खबर
    इटली के कलाकार माइकल एंजेलो सामान मंगवाने के लिए बनाते थे चित्र, 16वीं सदी की सूची वायरल
    16वीं सदी की किराने के सामान की सूची (तस्वीर: ट्विटर/@Rainmaker1973)

    इटली के कलाकार माइकल एंजेलो सामान मंगवाने के लिए बनाते थे चित्र, 16वीं सदी की सूची वायरल

    लेखन गौसिया
    Aug 06, 2023
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    ज्यादातर घरों में किराने का सामान मंगवाने के लिए एक सूची तैयार की जाती है और फिर दुकानदार को वही सूची दिखाकर सामान खरीद लिया जाता है।

    हालांकि, एक व्यक्ति किराने का सामान मंगवाने के लिए सामानों के नाम के साथ उनके चित्र बनाता था। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि इटली के महान कलाकार माइकल एंजेलो थे।

    जी हां, 16वीं सदी में उनके द्वारा बनाई गई किराने के सामान के चित्रों वाली सूची की तस्वीर वायरल हो रही है।

    मामला

    ट्विटर पर साझा की गई सूची की तस्वीर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतालवी कलाकार एंजेलो की बनाई सूची की तस्वीर ट्विटर पर साझा की गई है। इस सूची में मछली और रोटी के अलावा 15 अन्य किराने के चीजों के नाम के साथ उनके चित्र बनाए गए हैं।

    इसमें एंजेलो ने मछली, ब्रेड, सूप, चार एंकोवी, टोर्टेली और वाइन के चित्र भी बनाए हैं।

    सोशल मीडिया पर इस सूची की तस्वीर को 94,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    कारण

    सूची में नाम के साथ चित्र बनाने का कारण 

    जानकारी के मुताबिक, किराने की सूची में सामान के नाम के साथ चित्र बनाने के पीछे एंजेलो की एक खास वजह थी।

    दरअसल, वो जिस नौकर से वह सभी सामान मंगवाते थे, वह अनपढ़ था। सूची में लिखे गए सामान को नौकर पढ़ नहीं सकता था, इसलिए एंजेलो सामानों के नाम के साथ उनके चित्र भी बना देते थे।

    इससे उस नौकर को दुकान से सामान खरीदने में आसानी होती थी।

    प्रतिक्रिया

    16वीं सदी की सूची देखकर यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं 

    एंजेलो द्वारा बनाई गई यह सूची कासा बुओनारोटी में फ्लोरेंस म्यूजियम में संग्रहित है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर को देखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

    एक यूजर ने लिखा, 'कलात्मकता के इस स्तर को कोई हरा नहीं सकता।'

    दूसरे यूजर ने हंसते हुए लिखा, 'आजकल हम इसके लिए इमोजी का इस्तेमाल करते हैं।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है कि माइकल एंजेलो को मछलियां खाना बहुत पसंद था।'

    परिचय

    कौन थे महान कलाकार एंजेलो?

    एंजेलो इटली के एक प्रसिद्ध मूर्तिकार, चित्रकार, वास्तुकार और उच्च पुनर्जागरण के तौर के प्रख्यात कवि थे।

    उन्हें न सिर्फ उनके जीवनकाल का सबसे महान कलाकार माना जाता है बल्कि आज भी उनका नाम सर्वकालिक महान कलाकारों की श्रेणी में रखा जाता है।

    एंजेलो की मूर्तियां और चित्रों को देखने के लिए आज भी दूर-दूर से लोग आते हैं।

    उन्होंने अपने दौर की कलाओं को नई ऊंचाइयां देने का काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इटली
    सोशल मीडिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IMF से पाकिस्तान को झटका, लोन की अगली किश्त जारी करने से पहले लगाई 11 शर्तें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी

    इटली

    इटली: तीसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 101 वर्षीय महिला, संक्रमण के लक्षण नहीं भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: इटली में पहली के मुकाबले दूसरी लहर में हो रही ज्यादा मरीजों की मौत वैक्सीन समाचार
    ब्रिटेन: शनिवार को पिछले तीन हफ्ते में सबसे कम नए मामले, मौतें ऊंचे स्तर पर बरकरार वैक्सीन समाचार
    जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे बड़े यूरोपीय देशों ने भी बंद किया एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल जर्मनी

    सोशल मीडिया

    हेल्थ और फाइनेंस इनफ्लुएंसर्स को डिस्क्लेमर दिखाना होगा जरूरी, दिशानिर्देश लाने की तैयारी में सरकार टेक्नोलॉजी
    दुल्हन ने मेहमानों के सामने रखी अनोखी शर्त, कहा- शादी में महंगा तोहफा लाना अनिवार्य अजब-गजब खबरें
    थ्रेड्स बना क्रिप्टो जालसाजों का नया हॉटस्पॉट, लोकप्रिय लोगों का बनाया फर्जी अकाउंट थ्रेड्स
    क्या है बोट जंपिंग चैलेंज, जिसके कारण गई 4 लोगों की जान? टिक-टॉक

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका के एक दूरदराज गांव में रहती है यह महिला, विमान से करनी पड़ती है यात्रा अमेरिका
    इंडोनेशिया: महिला ने छुट्टियां मनाने के लिए Airbnb पर गलती से बुक कर लिया पूरा होटल इंडोनेशिया
    मुंबई में मिलता है चकली और चीज से भरा अनोखा वड़ा पाव, देखिए वायरल वीडियो खान-पान
    अमेरिका: कलाकार ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी टैटू कलाकृति, दिवंगत संगीतकार टेकऑफ को दी श्रद्धांजलि अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025