Loading...
प्रेमिका ने व्यक्ति को तोहफे में दिया GTA-6, खेलने से पहले विचित्र कॉन्ट्रैक्ट पर करवाए दस्तखत
गर्लफ्रेंड ने साइन करवाया GTA 6 से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट

प्रेमिका ने व्यक्ति को तोहफे में दिया GTA-6, खेलने से पहले विचित्र कॉन्ट्रैक्ट पर करवाए दस्तखत

लेखन सयाली
Nov 16, 2026
11:23 am

क्या है खबर?

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) 6 एक एक्शन-एडवेंचर गेम है, जिसे रॉकस्टार गेम्स ने विकसित किया। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद यह 19 नवंबर को लॉन्च हो रहा है। इसी बीच एड नाम के व्यक्ति को उनकी प्रेमिका ने GTA 6 तोहफे में दिया, जो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह तोहफा एक अजीबो-गरीब कॉन्ट्रैक्ट के साथ आया है, जिसमें प्रेमिका ने कुछ खास नियम लिखवाए हैं। एड को खेलते समय नियमों को मानना होगा।

एड

एक्स पर वायरल हुआ पोस्ट

एड ने एक्स पर इस विचित्र कॉन्ट्रैक्ट को साझा किया, जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। एड GTA 6 देखकर खुशी से फूले नहीं समाए, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट पढ़ने के बाद अपनी हंसी न रोक सके।

खेल और कॉन्ट्रैक्ट की एक तस्वीर साझा करते हुए एड ने लिखा, 'घर पहुंचा तो काउंटर पर GTA 6 रखा था और उसके बगल में एक कॉन्ट्रैक्ट था।'

कॉन्ट्रैक्ट में उनकी प्रेमिका ने कुल 4 नियम लिखे, जिन्हें पढ़कर एड हैरत में पड़ गए।

कॉन्ट्रैक्ट

एड के सामने रखी गई ये शर्तें

यह कॉन्ट्रैक्ट एड की प्रेमिका वेनेसा और लांगा (एड) के बीच एक समझौता था। समझौते के मुताबिक, लांगा को हर कुछ घंटों में कम से कम एक बार अपनी प्रेमिका से हाल-चाल लेना होगा।

उन्होंने यह भी वादा किया है कि जब भी उनकी प्रेमिका उनसे बात करेंगी तो वह गेम रोक देंगे। अगली शर्त यह थी कि वह अपना 50 प्रतिशत से ज्यादा समय GTA 6 खेलने में नहीं बिता सकते।

ADVERTISEMENT

नियम

क्या है कॉन्ट्रैक्ट का सबसे अहम नियम?

कॉन्ट्रैक्ट का सबसे अहम नियम यह था कि गेम की किरदार, 'लूसिया' एड की असली प्रेमिका नहीं है और वेनेसा ही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

बता दें कि GTA 6 में खिलाड़ी लूसिया को प्रेमिका बनाकर उसके साथ डेट पर जा सकते हैं और असल जिंदगी जैसा रिश्ता चला सकते हैं। इस अपडेट से महिलाएं खास तौर से नाराज हैं, क्योंकि ज्यादातर का मानना है कि यह एक रिश्ते में धोखा देने के बराबर है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें कॉन्ट्रैक्ट

दस्तखत

पहले भी वायरल हुआ ऐसा ही कॉन्ट्रैक्ट

कॉन्ट्रैक्ट पर वनेसा और लांगा के दस्तखत हैं और इस पर 11 नवंबर की तारीख दर्ज है। अंत में एड को गेम मिलने पर बधाई दी गई और जिम्मेदारी से खेलने की याद दिलाई गई।

इससे पहले भी GTA 6 से जुड़ा एक विचित्र कॉन्ट्रैक्ट वायरल हुआ था, जिसपर एक पुरुष ने अपनी प्रेमिका से दस्तखत करवाए थे। उसमें लिखा गया था कि वह खेलते समय उन्हें परेशान नहीं करेंगी, स्क्रीन के सामने नहीं आएंगी और उनसे बातें नहीं करेंगी।

ADVERTISEMENT