Page Loader
किसी लड़के से नहीं बल्कि प्लेन से शादी करना चाहती है यह महिला, जानें वजह

किसी लड़के से नहीं बल्कि प्लेन से शादी करना चाहती है यह महिला, जानें वजह

लेखन अंजली
Jan 27, 2020
08:38 pm

क्या है खबर?

आजकल की दुनिया में सच्चा, शरीफ और प्यारा हमसफर मिलना बहुत मुश्किल है! लेकिन एक महिला ने बड़ी मुश्किलों के बाद एक हवाई जहाज के रूप में अपना सच्चा प्यार ढूंढ निकाला है। इतना ही नहीं, उस महिला का प्यार इतना सच्चा है कि वह छह साल से उस प्लेन के साथ डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में भी बंधने जा रही है। सुनने में भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है।

मामला

विमान के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं महिला

यह मामला जर्मनी की मिशेल कोबके नामक एक महिला का है, जिनकी उम्र 30 साल है। मिशेल बीते छह सालों से एक प्लेन यानी विमान के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में है और अब वह उसके साथ मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि मिशेल को बोइंग 737-800 प्लेन से बहुत प्यार है, इसलिए उन्होनें उसे एक निकनेम भी दे रखा है वह उसे जर्मन में 'सचतज' बोलती हैं, जिसका मतलब डार्लिंग होता है।

जानकारी

इस तरह प्लेन की ओर आकर्षित हुई मिशेल

जानकारी के मुताबिक, मिशेल को 737-800 प्लेन दुनिया का सबसे खूबसूरत और आकर्षक एयरक्राफ्ट लगता है। इस विमान ने उनका दिल जीत लिया है। साल 2013 के नवंबर में मिशेल पहली बार इस प्लेन में बैठी थीं, जिसके बाद से उन्हें महसूस हुआ कि उनको प्लेन से प्यार हो गया है। बता दें कि उन्होंने प्लेन का एक छोटा मॉडल भी बना रखा है, जिसे वह 24 घंटे अपने साथ ही रखती हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

मिशेल, बोइंग 737-800 प्लेन के साथ

बयान

अपने रिलेशनशिप को दूसरे स्तर पर ले जाना चाहती है मिशेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिशेल ने बताया, "उनका रिलेशनशिप एक नॉर्मल रिलेनशिप की तरह ही है, अब वह अपने प्यार के साथ रिलेशनशिप को दूसरे स्तर पर ले जाना चाहती है, इसलिए वह प्लेन के साथ अपनी तीसरी मुलाकात को एक विवाह संबंध में बदलना चाहती है।" बता दें कि मिशेल के प्लेन के साथ रिलेशनशिप होने को ऑब्जेक्टोफिलिया नामक समस्या से जाना जाता है, जिसके अंतर्गत व्यक्ति का निर्जीव वस्तुओं के साथ रोमांटिक संबंध बन जाता है।