NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अब तक के पाँच सबसे अजीबो-गरीब गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकार हो जाएँगे हैरान
    अगली खबर
    अब तक के पाँच सबसे अजीबो-गरीब गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकार हो जाएँगे हैरान

    अब तक के पाँच सबसे अजीबो-गरीब गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकार हो जाएँगे हैरान

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 30, 2019
    06:09 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया अजीबो-गरीब कारनामों से भरी हुई है। आप जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं, इस दुनिया में वो काम होते हैं और इतिहास में दर्ज भी हो जाते हैं।

    गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाना आसान नहीं है। कई लोग इसमें अपना नाम दर्ज करवाने के लिए ऐसे-ऐसे काम करते हैं, जो लोगों की सोच से परे होता है।

    आज हम हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    सबसे ज़्यादा मैकडॉनल्ड का बिग मैक खाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    आप सोच रहे होंगे कि खाना तो इंसान की मूलभूत आवश्यकता है। भला इससे कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड कैसे बन सकता है।

    तो आपको बता दें कि अगर आप भी लगातार 40 साल तक एक ही खाना खाएँ, तो शायद यह संभव है। अमेरिका के रहने वाले डोनाल्ड ए गोर्स्के ने भी वही किया।

    गोर्स्के ने 40 साल तक रोज़ाना मैकडॉनल्ड का बिग मैक खाया और 26,000वाँ बिग मैक 11 अक्टूबर 2012 में खाकर गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।

    #2

    मुँह में सेब रख कर चेनसॉ से एक मिनट में सबसे ज़्यादा सेब काटने का रिकॉर्ड

    कुछ लोग ख़तरों के खिलाड़ी होते हैं। वो अपना नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिए किसी भी ख़तरे का सामना करने से नहीं कतराते हैं।

    ऐसे ही हैं लंदन के जॉनी स्ट्रेंज। स्ट्रेंज ने ऐसा कारनामा करके गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है, जिसे करने के लिए काफ़ी हिम्मत की ज़रूरत होती है।

    उन्होंने अक्टूबर, 2013 में यूनाइटेड किंगडम के साउथ यॉर्कशायर में एक मिनट में मुँह में आठ सेब रखकर उसे चेनसॉ से काटा था।

    #3

    सबसे लचीली त्वचा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    इसे पढ़कर आपके मन में भी यही ख़्याल आ रहा होगा कि भला कैसे किसी व्यक्ति की त्वचा का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है।

    दरअसल, ब्रिटिश व्यक्ति गैरी टर्नर अपने पेट की त्वचा को 15.87 सेमी तक खींचने में सक्षम हैं।

    बता दें कि टर्नर इहलर्स-डालनोस सिंड्रोम नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हैं। यह एक कनेक्टिव टिशू डिसऑर्डर है, जिसमें कोलोजन दोषपूर्ण हो जाता है और त्वचा बहुत ज़्यादा ढीली हो जाती है।

    #4

    सबसे लंबे नाख़ून वाली महिला का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    अमेरिका की ली रेडमंड का नाम 2008 में गिनीज़ बुक में सबसे लंबे नाख़ून वाली महिला के तौर पर दर्ज किया गया था। उनके सभी उँगलियों के नाख़ून मिलाकर 8.64 मीटर लंबे थे।

    नाखूनों को इतना लंबा करने में रेडमंड को लगभग 30 साल लग गए। उनके दाहिने हाथ के अंगूठे का नाख़ून सबसे लंबा 88.9 सेमी था।

    रेडमंड ने 1979 में अपने नाखूनों को बढ़ाना शुरू किया था, हालाँकि 2009 में एक कार दुर्घटना में उनके नाख़ून टूट गए।

    #5

    सबसे लंबी मूँछों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    कहते हैं मूँछ मर्द की पहचान होती है, हालाँकि ऐसा नहीं है। जिन लोगों की मूछें नहीं होती हैं, वो भी मर्द होते हैं।

    मूँछों को लंबा करके भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा सकता है, ये भारत के राम सिंह चौहान ने साबित कर दिया।

    2010 में चौहान की मूँछ को रोम के इटली में मापा गया था, जिसकी लंबाई 4.26 मीटर थी। उसके बाद उन्हें सबसे लंबी मूँछों वाले व्यक्ति के तौर पर गिनीज़ बुक में जगह दी गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अजब-गजब खबरें
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    IMF से पाकिस्तान को झटका, लोन की अगली किश्त जारी करने से पहले लगाई 11 शर्तें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी

    भारत की खबरें

    इंजीनियरिंग करने के बाद प्रतीक्षा दास बनी मुंबई की पहली महिला बस ड्राइवर, जानें उनकी कहानी मुंबई
    भारत ने 10 सालों में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, झारखंड बना उदाहरण झारखंड
    नदी में बहकर भारत आए बच्चे के शव को भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सौंपा पाकिस्तान समाचार
    लाहौर हाई कोर्ट: हाफिज की आतंकी मुकदमे रद्द करने की मांग, कहा- लश्कर-ए-तैयबा से संबंध नहीं पाकिस्तान समाचार

    अजब-गजब खबरें

    डिज़्नीलैंड में राजकुमार और राजकुमारी बनने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानें पेरिस
    न कोई दोस्त, न पीते हैं शराब; बॉडीबिल्डिंग कपल ने किया अपनी फ़िटनेस का ख़ुलासा स्वास्थ्य
    इस शहर में जाएं घूमने, मिल रहा है एक दिन की शादी का मौका, जानें पर्यटन
    रातों-रात चोरों ने गायब किया 23 मीटर लंबा और 56 टन वजनी रेलवे पुल रूस समाचार

    गिनीज बुक

    दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष का 113 साल की उम्र में निधन जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025