NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जुर्म की दुनिया पर राज करने वाली इन पाँच महिलाओं से थर-थर काँपते थे लोग, जानिए
    अगली खबर
    जुर्म की दुनिया पर राज करने वाली इन पाँच महिलाओं से थर-थर काँपते थे लोग, जानिए

    जुर्म की दुनिया पर राज करने वाली इन पाँच महिलाओं से थर-थर काँपते थे लोग, जानिए

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 03, 2019
    08:10 pm

    क्या है खबर?

    गैंगस्टर या डॉन का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में सबसे पहले पुरुषों की तस्वीर उभरती है।

    लेकिन ऐसा नहीं है कि अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर केवल पुरुषों ने ही राज किया है, कुछ महिलाएँ भी हैं, जिनके आतंक और खौफ़ ने लोगों को काँपने पर मजबूर कर दिया था।

    जुर्म की दुनिया पर राज करने वाली उन महिलाओं ने सरकार और पुलिस की नींदें उड़ा दी थी।

    यहाँ ऐसी ही पाँच ख़तरनाक महिलाओं के बारे में जानिए।

    #1

    संतोकबेन जडेजा

    संतोकबेन जडेजा एक सामान्य महिला थीं, लेकिन जब मिल में काम करने वाले उनके पति की हत्या लोकल गुंडों ने कर दी तब उन्होंने जुर्म की दुनिया में क़दम रखा।

    इसके बाद उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर 14 लोगों की हत्या करके अपने पति की मौत का बदला लिया और बाद में वो काठियावड़ की माफ़िया बन गईं।

    कुछ समय बाद उन्होंने जनता दल के टिकट से चुनाव भी लड़ा और 1990 से 1995 तक विधायक रहीं।

    #2

    रूबीना सिराज सैयद

    रूबीना सिराज सैयद को लोग हीरोइन के नाम से जानते थे। वो भी एक ख़तरनाक लेडी डॉन थीं।

    रूबीना के बारे में कहा जाता है कि उनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक था।

    रूबीना, छोटा शकील गैंग मेंबर्स को जेल के अंदर हथियार, पैसे और खाना सप्लाई करने का काम करती थीं।

    रूबीना का संबंध कई बड़े लोगों से था और वो उनका इस्तेमाल करके ही अपने कई गलत कामों को अंजाम देती थीं।

    #3

    फूलन देवी

    फूलन देवी का जन्म एक मल्लाह परिवार में हुआ था। 11 वर्ष की उम्र में उनकी शादी हुई थी, लेकिन पति ने छोड़ दिया।

    बाद में बेहमई गाँव के ठाकुर जाति के कुछ लोगों ने लगातार तीन सप्ताह तक उनका बलात्कार किया और पूरे गाँव में निर्वस्त्र करके घुमाया। इसका बदला लेने के लिए वो डाकू बन गईं।

    उन्होंने बलात्कार करने वालों को मार दिया और बैंडिट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध हुईं। बाद में उन्होंने राजनीति मे क़दम रखा।

    #4

    सीमा परिहार

    जब सीमा 13 की साल थीं, तभी उन्हें किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद वो डाकू बन गईं। उन्होंने अपनी ख़ुद की गैंग भी बनाई।

    अपने गैंग के साथ उन्होंने कई हत्याओं, किडनैपिंग और डकैती को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि सीमा, फूलन देवी से प्रेरित थीं।

    सीमा परिहार टीवी रियालिटी शो बिग बॉस में भी दिख चुकी हैं। डाकू का काम छोड़कर उन्होंने बाद में राजनीति में क़दम रखा। अभी वो समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं।

    #5

    जेनाबाई दारुवाली

    अनाज की तस्करी से अपने कारोबार की शुरुआत करने वाली जेनाबाई ने शराब सहित कई अवैध धंधों में अपना दबदबा बना लिया।

    जेनाबाई देखते ही देखते अंडरवर्ल्ड की दुनिया में जानी-मानी हस्ती हो गईं।

    उनकी हैसियत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई के नागपाड़ा इलाक़े में स्थित उनके घर पर करीम लाल और हाजी मस्तान जैसे बड़े-बड़े डॉन आया करते थे। हाजी मस्तान तो जेनाबाई को आपा कहकर बुलाते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    तमिलनाडु के TASMAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- हद पार कर रहे तमिलनाडु
    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग
    'कौन बनेगा करोड़पति' छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, सलमान खान ले सकते हैं जगह  सलमान खान

    भारत की खबरें

    ऐसे गोतख़ोर जो 52 साल में निकाल चुके हैं 1,200 से ज़्यादा शव, जानिए उनकी कहानी तैराकी
    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर को बताया जटिल मुद्दा, फिर दिया मध्यस्थता का प्रस्ताव पाकिस्तान समाचार
    कश्मीर मुद्दे पर ICJ जाएगा पाकिस्तान: अकबरूद्दीन बोले- हर मंच पर जवाब देने को तैयार भारत चीन समाचार
    उत्तर प्रदेश: सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान मुंडवा दिए 150 जूनियर छात्रों के सिर मुलायम सिंह यादव

    अजब-गजब खबरें

    फेसऐप की मदद से 18 साल पहले किडनैप हुए बच्चे को पुलिस ने खोजा, जानें कैसे चीन समाचार
    पड़ोसी कुत्ते से 'अवैध संबंध' के शक में मालिक ने अपने कुत्ते को घर से निकाला केरल
    नाइकी के एक जोड़ी जूते तीन करोड़ रुपये में हुए नीलाम, जानिए क्या है ख़ास न्यूयॉर्क शहर
    तेलंगाना: बच्चे ने किया स्कूल जानें से मना तो माँ ने बुला ली पुलिस तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025