NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन: नाले में गिरी एक करोड़ रुपये से अधिक की अंगूठी, खोजने के लिए लगी टीम
    अगली खबर
    चीन: नाले में गिरी एक करोड़ रुपये से अधिक की अंगूठी, खोजने के लिए लगी टीम
    नाले में गिरी बेशकीमती अंगूठी

    चीन: नाले में गिरी एक करोड़ रुपये से अधिक की अंगूठी, खोजने के लिए लगी टीम

    लेखन गौसिया
    Jan 22, 2024
    07:06 pm

    क्या है खबर?

    चीन के गुआंग्डोंग में रहने वाला एक व्यक्ति की अपनी होने वाली बहू को खास तोहफा देना चाहता था। इसके लिए उसने करीब एक करोड़ रुपये में कीमती धातू जेड की अंगूठी तैयार करवाई।

    जौहरी की दुकान पर इसे देखते समय उसके हाथ से यह बेशकीमती अंगूठी इमारत की 9वीं मंजिल से नीचे नाले में गिर गई।

    तुरंत इसे खोजने के लिए टीम लगाई गई, जिसे 3 दिन बाद यह अंगूठी मिली।

    आइये इसके बारे में जानें।

    मामला

    क्या है मामला?

    जानकारी के मुताबिक, यह व्यक्ति अपनी होने वाली बहू को शादी के दिन एक खास तोहफा देना चाहता था, जिसके लिए उसने जौहरी से उपहार के रूप में हरे रंग के जेड की अंगूठी बनवाई।

    इसके बाद जब वह प्राकृतिक रोशनी में अंगूठी को देखने के लिए गया तो अंगूठी हाथ से फिसलकर नीचे नाले में गिर गई।

    इस घटना से वह हक्का-बक्का रह गया और उसने अंगूठी खोजने के लिए तुरंत बचाव टीम को काम पर लगा दिया।

    बयान

    बचाव टीम को चौथे दिन मिली अंगूठी

    बचाव टीम भी नाले में उतरकर अंगूठी खोजने का काम करने लगी। कीचड़ के बीच टीम रोजाना नाले में उतरकर अंगूठी खोजती। 3 दिन की मेहनत के बाद टीम को आखिरकार यह अंगूठी मिली।

    टीम में शामिल फैन नामक एक व्यक्ति ने बताया, "अंगूठी खोजने के लिए हमें रोजाना 5,000 रुपये मिलते थे और इसमें हमें बहुत मुश्किल भी हुई। हालांकि, जब चौथे दिन अंगूठी मिली तो सभी बहुत खुश हुए और आतिशबाजी करने लगे।"

    जानकारी

    "कीमत से ज्यादा मूल्यवान है अंगूठी"

    अंगूठी मिलने के बाद व्यक्ति की सांस में सांस में आई।

    उसने कहा, "यह अंगूठी अपनी कीमत से ज्यादा मूल्यवान है। मैं बहुत खुश हूं कि यह मिल गई और सही स्थिति में है।"

    बता दें कि चीन में नवपाषाण काल से ही जेड का इस्तेमाल आभूषणों में होता आ रहा है।

    चीन ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों के पदकों में भी चीनी संस्कृति को दर्शाने के लिए जेड का इस्तेमाल किया था।

    जानकारी

    आज भी पहले जितना ही बेशकीमती पत्थर है जेड

    जानकारी के मुताबिक, पहले जमाने में लोग जेड पत्थर को स्वर्ग के सर्वोच्च देवता, जेड सम्राट का प्रतिनिधित्व करने वाला एक पवित्र प्रतीक के रूप में देखते थे।

    इसे बाद में शाही परिवारों ने जेड को अपने उच्च पद का प्रतीक बनाने के लिए इस्तेमाल किया।

    यह आज भी उतना ही बेशकीमती है, जितना पहले था, इसलिए अकसर सामाजिक आयोजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है ताकि इसके महत्व के बारे में पता चले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    चीन समाचार

    चीन में आए 6.2 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में 111 लोगों की मौत, 230 घायल भूकंप
    इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री इस साल एक करोड़ पहुंचने की उम्मीद, चीन सबसे आगे इलेक्ट्रिक कार
    फोन की लत छुड़ाने के लिए दादा ने बच्ची को पहना दी कुत्ते की यह चीज चीनी मीडिया
    राजौरी-पुंछ हमलों के पीछे चीन और पाकिस्तान की बड़ी साजिश? लद्दाख से सेना हटवाने की योजना जम्मू-कश्मीर

    अजब-गजब खबरें

    चीन: पतला दिखने के लिए अभिनेत्री ने अपनाई अनोखी तरकीब, कमर पर लपेटी प्लास्टिक की परतें चीन समाचार
    केरल के इस गांव में हैं सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे; क्या है इसकी वजह? केरल
    आंध्र प्रदेश: संक्रांति पर होगी मुर्गों की लड़ाई, ताकत के लिए खिलाई जा रहीं कामोत्तेजक दवाएं  आंध्र प्रदेश
    फोटोग्राफर के फैले सामान को रातों-रात समेट देता है चूहा, कैमरे में कैद हुई घटना  अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025