NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कोरियाई गायिका जंग वोन-यंग के टूटे हुए बालों की हुई नीलामी, लाखों में लगी कीमत
    अगली खबर
    कोरियाई गायिका जंग वोन-यंग के टूटे हुए बालों की हुई नीलामी, लाखों में लगी कीमत
    कोरियन सिंगर जंग वोन-यंग के टूटे हुए बालों की लाखों में लगी कीमत

    कोरियाई गायिका जंग वोन-यंग के टूटे हुए बालों की हुई नीलामी, लाखों में लगी कीमत

    लेखन सयाली
    Feb 25, 2024
    07:10 pm

    क्या है खबर?

    हालिया समय में लोगों पर दक्षिण कोरिया के म्यूजिकल बैंड और गायकों-गायिकाओं का रंग चढ़ रहा है। लोग इनके दीवाने हैं और अपनी दीवानगी के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं।

    हाल ही में दक्षिण कोरिया के मशहूर बैंड IVE की गायिका जंग वोन-यंग के एक फैन ने उनके 3 बालों की लाखों में नीलामी की है।

    यह जानकारी सामने आने के बाद कई लोग इससे उत्साहित हैं तो कई इस पर सवाल उठा रहे हैं।

    कीमत

    इतनी लगी जंग वोन-यंग के बालों की कीमत 

    जंग वोन-यंग के एक चीनी प्रशंसक ने उनके 3 टूटे हुए बाल नीलाम किए। फैन ने ये बाल IVE के कॉन्सर्ट से एकत्र किए थे। बालों की शुरुआती कीमत 9,999 चाइनीज युआन (लगभग 1.16 लाख रुपये) लगाई गई थी।

    नीलामीकर्ता ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर DNA (डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड) टेस्ट के जरिये यह साबित कर सकता है कि ये बाल वोन-यंग के ही हैं।

    प्रतियोगी

    नीलामी के दौरान आए करीब 1,200 लोग

    इस अनोखी नीलामी ने लोगों के मन में तेजी से बड़े पैमाने पर दिलचस्पी जगाई। करीब 1,200 से अधिक दर्शकों ने लाइव नीलामी में भाग लिया।

    15 लोगों ने बढ़-चढ़ कर वोन-यांग के बालों पर सक्रिय रूप से बोली लगाई। जैसे-जैसे नीलामी आगे बढ़ी, बालों की कीमत भी बढ़ती गईं।

    आखिर में गायिका के बालों के लिए 103,000 चाइनीज युआन (12.01 लाख रुपये) तक की उच्चतम बोली लगाई गई।

    जानकारी

    चर्चा का विषय बनी नीलामी

    यह नीलामी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस खबर ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीबो पर ऑक्शन की खबर संबंधित पोस्ट को अब तक 8.3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

    गोपनीयता

    गोपनीयता के उलंघन की उठी चिंताएं

    एक चीनी समाचार पोर्टल ने गोपनीयता के उल्लंघन और नीलामी की नैतिकता पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि प्रशंसकों को सितारों के लिए अपनी भावना सभ्य तरीकों से जतानी चाहिए।

    इस नीलामी से जुड़ी संभावित धोखाधड़ी के बारे में आलोचनाएं और चेतावनियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही हैं। कई लोग इन बेचे जा रहे बालों की प्रामाणिकता को लेकर चिंता में हैं तो कई लोग इसे फ्रॉड भी समझ रहे हैं।

    प्रतिक्रियाएं 

    लोग दे रहे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं 

    इस खबर को सुनने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस बात पर सवाल कर रहे हैं कि बिना सबूत यह कैसे माना जाए कि ये बाल गायिका के हैं।

    साथ ही कुछ लोग कह रहे हैं कि IVE के कॉन्सर्ट में कड़ी सुरक्षा होती है, जिसके चलते गायिका के बाल इकट्ठा कर पाना असंभव है।

    दूसरी तरफ कुछ लोग बालों के लिए बोली लगाने वालों पर भी सवाल उठा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण कोरिया
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    दक्षिण कोरिया

    उत्तर कोरिया: कोरोना के पहले मामले की पुष्टि के बाद छह मौतें, बुखार बताई गई वजह उत्तर कोरिया
    उत्तर कोरिया में फैल रही अज्ञात गैस्ट्रो-इंटेस्टिनल बीमारी उत्तर कोरिया
    धूप में खड़ी करने पर इस तकनीक से अपने आप ठीक हो जाएंगी कार की खरोंच कार
    बेंगलुरू: चूहों से बचाने के लिए शख्स ने कार के चारों तरफ लगवाया स्टील फ्रेम बेंगलुरु

    चीन समाचार

    दिसंबर में RSS मुख्यालय गए थे चीनी राजनयिक, कांग्रेस ने उठाए सवाल  कांग्रेस समाचार
    चीन: बंदर का रूप धारण कर खाने होंगे केले, 70,000 रुपये मिलेगा वेतन चीनी मीडिया
    चीन: पतला दिखने के लिए अभिनेत्री ने अपनाई अनोखी तरकीब, कमर पर लपेटी प्लास्टिक की परतें चीनी मीडिया
    मालदीव और भारत के विवाद से चीन ने झाड़ा पल्ला, कहा- दोनों में दूरी नहीं चाहते मालदीव

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: झरने के अंदर जलती नजर आई 'अनंत ज्वाला', घूमते हुए युवक ने ढूंढ निकाली अमेरिका
    अमेरिका: जेनेटिक बदलाव कर विकसित किया गया बैंगनी टमाटर, अब घरेलू माली भी उगा सकेंगे अमेरिका
    दक्षिण कोरिया: बच्चा पैदा करने पर अपने कर्मचारियों को लाखों रुपये दे रही कंपनी, जानें कारण दक्षिण कोरिया
    फ्रांस: माचिस की तीलियों से 8 साल में 'एफिल टावर' बनाया, लेकिन नहीं बना विश्व रिकॉर्ड फ्रांस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025