Loading...
टाइटैनिक हादसे में जीवित बची महिला की सगाई की अंगूठी हुई 1.82 करोड़ रुपये में नीलाम
टाइटैनिक हादसे में बची महिला की अंगूठी की नीलामी

टाइटैनिक हादसे में जीवित बची महिला की सगाई की अंगूठी हुई 1.82 करोड़ रुपये में नीलाम

लेखन सयाली
Nov 23, 2026
03:34 pm

क्या है खबर?

टाइटैनिक हादसे से जुड़ी सभी वस्तुएं करोड़ों में बिकती हैं, क्योंकि लोग उन्हें संग्रहित करने में दिलचस्पी रखते हैं। अगर वह वस्तु इस दुर्घटना में जीवित बचने वाले कि हो तो उसकी मांग और बढ़ जाती है। अब टाइटैनिक हादसे में जिंदा बचने वाली एक महिला की दुर्लभ सगाई की अंगूठी की नीलामी हुई है। यह अंगूठी 1.82 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर बिकी है। आइए इसकी नीलामी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नीलामी

महिला ने हादसे के वक्त पहनी थी अंगूठी

15 अप्रैल, 1912 की काली रात को जब टाइटैनिक जहाज डूबा था, उस वक्त लेडी डफ गॉर्डन उर्फ लूसी ने अपनी सगाई की अंगूठी पहनी हुई थी। जिंदा बचने के बाद यह एकलौता गहना था, जो उनके साथ उनके घर लौटा था और उन्होंने इसे 'टाइटैनिक अंगूठी' नाम दिया।

इसे शनिवार को विल्टशायर के डिवाइजेस में 'हेनरी एल्ड्रिज एंड सन' नीलामीघर ने नीलाम करवाया है। इसकी कीमत अनुमान से कई गुना ज्यादा लगी है।

अंगूठी

लूसी के परिवार ने किया अंगूठी को नीलाम

इस सोलिटेयर अंगूठी को लूसी ने अपने पोते जॉन को भेंट कर दिया था और तब से यह उनके परिवार के पास ही थी।

नीलामीघर से जुड़े कर्मचारी एंड्रयू एल्ड्रिज ने कहा, "टाइटेनिक हादसे में बचे किसी व्यक्ति से जुड़ी ज्वेलरी का बाजार में आना बहुत ही दुर्लभ है, लेकिन किसी हाई-प्रोफाइल यात्री की ऐसी निजी वस्तु का, उनके सीधे वंशजों के जरिए नीलामी में बिकना लगभग सपने जैसा है।"

ADVERTISEMENT

लूसी

विवादों में रहीं लूसी और उनके पति

लूसी और उनके पति सर कॉस्मो टाइटैनिक के फर्स्ट-क्लास यात्री थे, जो जहाज से बचकर भागने को लेकर काफी चर्चा में रहे। दोनों अपनी सचिव, लॉरा मेबेल फ्रैंकाटेली के साथ पहली लाइफबोट में सवार होकर डूबते जहाज से बच निकले थे।

उस नाव पर 40 लोग बैठ सकते थे, लेकिन केवल 12 लोगों के साथ ही वह रवाना हुई। बचने के बाद कॉस्मो ने चालक दल के सभी सदस्यों को 610 रुपये का इनाम दिया था।

ADVERTISEMENT

अन्य वस्तुएं

जहाज से जुड़ी अन्य वस्तुएं भी हुईं नीलाम

बाद में अफवाह फैली कि इस दंपत्ति ने चालक दल को रिश्वत दी थी, ताकि वे टाइटैनिक पर वापस न जाएं और अन्य लोगों को न बचाएं। हालांकि, दंपत्ति का कहना था कि पैसे कर्मचारियों की आर्थिक मदद के लिए दिए गए थे।

नीलामी में जहाज के रवाना होते हुए उसे देखने का एक 'डे टिकट' भी बिका, जिसकी कीमत 48 लाख रुपये लगी। जहाज के सीनियर वायरलेस ऑपरेटर का लिखा एक पोस्टकार्ड भी 39 लाख रुपये में बिका।

ADVERTISEMENT