'स्टार वार्स' में इस्तेमाल हुआ डार्थ वेडर का 'लाइटसेबर' हुआ 45 करोड़ में नीलाम, तोड़े रिकॉर्ड
क्या है खबर?
स्टार वार्स एक अमेरिकी फिल्म फ्रेंचाइज है, जो दुनियाभर में मशहूर है। इसकी 2 मशहूर फिल्मों में डार्थ वेडर ने जिस लाइटसेबर का इस्तेमाल किया था, उसकी नीलामी ने लोगों को हैरान कर दिया है। यह लगभग 45 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। यह स्टार वार्स की सबसे महंगी बिकने वाली कलेक्टिबल वस्तु बन गई है। आइए इसकी नीलामी के बारे में विस्तार से जानते हैं और इसकी खासियत पर चर्चा करते हैं।
नीलामी
किस सीन में नजर आता है लाइटसेबर?
इस लाइटसेबर की नीलामी का आयोजन 'हेरिटेज ऑक्शन्स' नाम के नीलामीघर ने करवाया है, जो 12 नवंबर को बिका है।
इस प्रॉप को 'द एम्पायर स्ट्राइक्स बैक' और 'रिटर्न ऑफ द जेडी' फिल्मों में डेविड और ओलंपिक फेंसर/स्टंट कलाकार बॉब एंडरसन ने किया था।
खास तौर पर यह क्लाउड सिटी में हुए लड़ाई वाले सीन में दिखाई दिया था, जिसमें डेविड ने ल्यूक स्काईवॉकर से "मैं तुम्हारा पिता हूं" वाला मशहूर डायलॉग बोला था।
बिक्री
इस बिक्री ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
नीलामीघर ने अपने बिक्री कैटलॉग में कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि क्या इस लाइटसेबर का इस्तेमाल 1977 की मूल फिल्म 'अ न्यू होप' में भी किया गया था या नहीं।
हालांकि, ऐसा संभव हो सकता है। इससे पहले जुलाई महीने में हेरिटेज ऑक्शन्स ने इस फ्रेंचाइज का एक अन्य लाइटसेबर नीलाम किया था, जो 35 करोड़ रुपये में बिका था।
अब इसका रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया लाइटसेबर सबसे महंगा बिका है।
लाइटसेबर
खास तरह से बनाई गई थी यह लाइटसेबर
नीलामीघर के मुताबिक, डार्थ वेडर के लाइटसेबर पर ऐसे नुकसान के निशान थे, जो लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले प्रॉप से मेल खाते हैं। इनमें खरोंचें, एक दरार, ऊपरी भाग का एक गायब हिस्सा और कुछ हद तक टूटा हुआ हैंडल शामिल है।
इस लाइटसेबर को 1950 के दशक के ब्रिटिश 'माइक्रो प्रिसिजन प्रोडक्ट्स' वाले कैमरा फ्लैश अटैचमेंट से बनाया गया था। इसकी प्रेरणा 'राजा आर्थर' की कहानियों से ली गई थी।
अन्य
नीलामी में बिकीं कई अन्य वस्तुएं
इस 'अल्टीमेट स्टार वॉर्स' सेल में स्टार वॉर्स से जुड़े लगभग 200 प्रॉप्स और कलाकृतियां शामिल थीं।
नीलामी में 27 अन्य लाइटसेबर भी शामिल थे, जिनमें इवान मैकग्रेगर के ओबी-वान केनोबी और डेजी रिडले के किरदार रे स्काईवॉकर द्वारा इस्तेमाल किए गए लाइटसेबर भी थे।
डार्थ वेडर के लाइटसेबर के अलावा सबसे महंगे वे लाइटसेबर बिके, जिनका इस्तेमाल 'द फैंटम मेनेस' में रे पार्क के डार्थ मौल और 'रिवेंज ऑफ द सिथ' में हेडन क्रिस्टेंसन के एनाकिन स्काईवॉकर ने किया।