Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुल्हन ने शादी के तीन मिनट बाद ही दूल्हे को दिया तलाक, जानें कारण
  • अजब-गजब

    दुल्हन ने शादी के तीन मिनट बाद ही दूल्हे को दिया तलाक, जानें कारण

    प्रदीप मौर्य
    लेखन
    प्रदीप मौर्य
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 11, 2019, 07:55 pm
    दुल्हन ने शादी के तीन मिनट बाद ही दूल्हे को दिया तलाक, जानें कारण
  • भारत में शादी को संस्कार की तरह माना जाता है और कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन खाड़ी देश कुवैत में एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

    आपने 'चट मँगनी और पट ब्याह' वाली कहावत तो कई बार सुनी होगी, लेकिन यहाँ 'चट शादी और पट तलाक' देखने को मिला है।

    इसे दुनिया की अब तक की सबसे छोटी शादी कहा जा रहा है, जो केवल तीन मिनट चली।

  • इस खबर में
    शादी के तुरंत बाद दूल्हे ने दुल्हन को कहा 'बेवकूफ़' जज ने दुल्हन को दी ठंडे दिमाग से सोचने की सलाह सोशल मीडिया पर दुल्हन के समर्थन में लोग महिलाओं ने की दुल्हन की तारीफ़
  • घटना

    शादी के तुरंत बाद दूल्हे ने दुल्हन को कहा 'बेवकूफ़'

  • डेली मेल के अनुसार कुवैत की एक अदालत में शादी के बाद जैसे ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही दुल्हन संतुलन बिगड़ने की वजह से ज़मीन पर गिर गई।

    ऐसे में वहाँ मौजूद लोगों को उम्मीद थी कि दूल्हा, दुल्हन को संभालने आएगा, लेकिन दूल्हे ने दुल्हन को संभालने की बजाय उसे स्टुपिड (बेवकूफ़) कह दिया।

    जहाँ इस घटना से वहाँ मौजूद सभी लोग हैरान हो गए, वहीं दुल्हन, दूल्हे की इस हरकत से आगबबूला हो गई।

  • तलाक

    जज ने दुल्हन को दी ठंडे दिमाग से सोचने की सलाह

    जज ने दुल्हन को दी ठंडे दिमाग से सोचने की सलाह
  • आत्मसम्मान को इस क़दर ठेस पहुँचने के बाद दुल्हन ग़ुस्से में कोर्ट रूम में बैठे जज के पास गई।

    शादी को महज़ तीन मिनट ही हुए थे कि दुल्हन ने जज से इस शादी को रद्द करने का अनुरोध किया।

    उन्होंने दुल्हन की बात सुनकर उसे दोबारा ठंडे दिमाग से सोचने के लिए कहा। जज के कहने के बाद भी दुल्हन अपने फ़ैसले पर अड़ी रही।

    आख़िरकार जज को दुल्हन के आगे हार मानते हुए शादी को रद्द करना पड़ा।

  • प्रतिक्रियाएँ

    सोशल मीडिया पर दुल्हन के समर्थन में लोग

  • सोशल मीडिया पर दुल्हन की ख़ूब चर्चा हो रही है। 'बेवकूफ़' कहे जाने के बाद ऐसा निर्णय लेने के बाद लोग दुल्हन का समर्थन कर रहे हैं।

    कई लोगों का मानना है कि उसने सही किया है। लोगों का मानना है कि अगर शादी की शुरुआत में ही पति इस तरह की हरकत करता है तो उसे छोड़ देना ही अच्छा है।

    लोगों का कहना है कि जिस शादी में आत्मसम्मान नहीं है, वह शुरू से ही असफल होती है।

  • जानकारी

    महिलाओं ने की दुल्हन की तारीफ़

  • सोशल मीडिया पर कई महिलाओं का मानना है कि दुल्हन ने एक बहुत मज़बूत महिला का किरदार निभाया है। वे महिलाएँ मानती हैं कि अगर वे भी उसकी जगह होती तो ऐसा ही करतीं।

  • कुवैत
  • अजब-गजब खबरें
  •  
ताज़ा खबरें
  • गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    मनोरंजन
  • अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    टेक्नोलॉजी
  • PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    मनोरंजन
  • 'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    मनोरंजन
चर्चित विषय
अजब-गजब खबरें
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Weird Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021