NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / महिला ने धोखेबाज प्रेमी का भंडाफोड़ करने के लिए बनाया पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन, प्रेमी की गई नौकरी 
    अगली खबर
    महिला ने धोखेबाज प्रेमी का भंडाफोड़ करने के लिए बनाया पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन, प्रेमी की गई नौकरी 
    महिला ने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन बनाकर किया धोखा देने वाले प्रेमी का भंडाफोड (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    महिला ने धोखेबाज प्रेमी का भंडाफोड़ करने के लिए बनाया पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन, प्रेमी की गई नौकरी 

    लेखन सयाली
    Sep 22, 2024
    11:54 am

    क्या है खबर?

    प्यार में धोखा खाने के बाद कई महिलाएं टूट जाती हैं, तो कई कामयाब हो कर दिखलाती हैं। हालांकि, कुछ ऐसी भी महिलाएं होती हैं, जो प्रेमियों को कभी माफ नहीं करतीं और बदला लेकर रहती हैं।

    ऐसी ही एक महिला की कहानी चीन से सामने आई है, जिसने अपने धोखेबाज प्रेमी का इंटरनेट पर भंडाफोड़ कर दिया।

    इस महिला ने अपने प्रेमी के लिए 58 पन्नों का पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार किया, जिसमें उसके संबंधों की चैट्स भी मौजूद थीं।

    मामला

    300 महिलाओं के साथ थे धोखेबाज प्रेमी के संबंध

    अज्ञात महिला ने अपने प्रेजेंटेशन में खुलासा किया कि उनका प्रेमी करीब 300 महिलाओं के साथ उन्हें धोखा दे रहा था। महिला ने यह प्रेजेंटेशन 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद यह खबर वायरल हो गई।

    महिला ने शी उपनाम वाले प्रेमी पर एक साल के भीतर 100 से अधिक महिलाओं के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया।

    उनका कहना था कि शी के यौन कर्मियों के साथ भी संबंध थे।

    रिश्ता

    डेटिंग ऐप के जरिए करता था महिलाओं से बातें

    शी और अज्ञात महिला का रिश्ता पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ था। हालांकि, जून में महिला ने शी के फोन में कई महिलाओं के मैसेज देखे, जिससे साफ हो गया कि वह धोखा दे रहा है।

    शी एक डेटिंग ऐप के जरिए 300 से अधिक महिलाओं से बात करता था और उन सभी के नंबर ग्राहकों के नाम पर सेव करता था।

    साथ ही विभिन्न महिलाओं के साथ उसके यौन संबंधों की तस्वीरें भी मोबाइल में मिली थीं।

    बदला

    महिला के पैरों में गिरकर शी ने मांगी थी माफी

    प्रेजेंटेशन में खुलासा हुआ कि शी ने मार्च से अगस्त तक महिला यौनकर्मियों के साथ 9 बार संबंध बनाए, जिसके लिए उसने 23 हजार रुपये से लेकर 59 हजार रुपये तक खर्च किए।

    महिला ने ये सब देखने के बाद शी से सवाल-जवाब किए तो वह उनके पैरों में गिर गया और माफी मांगने लगा।

    महिला ने एक बार तो उसे माफ कर दिया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और सितंबर में फिर से धोखेबाजी करने लगा।

    शी

    प्रेमिका को धोखा देने पर शी ने गवाई अपनी नौकरी

    शी हाल ही में जियामेन विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र स्कूल से ग्रेजुएट हुआ था। वह चीन मर्चेंट्स बैंक के शेनझेन मुख्यालय में प्रबंधन प्रशिक्षार्थी के पद पर कार्यरत था।

    19 सितंबर को बैंक ने घोषणा की कि धोखेबाजी के मामले के कारण शी को नौकरी से निकाल दिया गया है और उसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

    महिला यौनकर्मियों के साथ शी के संबंधों की रिपोर्ट पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को देंगी, जो चीन में अवैध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    चीन समाचार

    चंद्रमा पर चालक दल भेजने के लिए चीन ने 10 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों का किया चयन अंतरिक्ष
    चीनी सैनिकों ने कुल्हाड़ी और चाकू लेकर फिलीपींस नौसेना की नौकाओं पर हमला किया फिलीपींस
    दक्षिण चीन सागर में भिड़े चीन और फिलीपींस के सैनिक, क्या है मामला?  फिलीपींस
    चीन की अंतरिक्ष कंपनी SAST ने किया रीयूजेबल रॉकेट का परीक्षण अंतरिक्ष

    अजब-गजब खबरें

    यह महिला बनी ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज स्काइडाइवर, उम्र 102 साल से अधिक  ब्रिटेन
    धोखा देने पर दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता, बिना दूल्हे के कर ली शादी यूनाइटेड किंगडम (UK)
    'फ्रेंड्स' के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, शो के प्रतिष्ठित सोफे समेत इन चीजों की होगी नीलामी फ्रेंड्स सीरीज
    जापान: इस महिला ने खाने का पैसा बचा-बचाकर खरीदे 3 घर, मात्र 34 साल है उम्र जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025