NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इटली: तोते ने सबसे तेज 5 मीटर स्कूटर चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें वीडियो
    अगली खबर
    इटली: तोते ने सबसे तेज 5 मीटर स्कूटर चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें वीडियो
    सबसे तेज स्कूटर चलाकर गिनीज बुक में शामिल हो गया चिको तोता

    इटली: तोते ने सबसे तेज 5 मीटर स्कूटर चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    लेखन गौसिया
    Sep 11, 2023
    07:38 pm

    क्या है खबर?

    अभी तक आपने इंसानों को विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए देखा होगा, लेकिन अब जानवर भी विश्व रिकॉर्ड बनाने लगे हैं, जो विचित्र बात है।

    पिछले कुछ सालों में कई पालतू जानवरों ने करतब दिखाकर अलग-अलग रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं।

    इसी कड़ी में इटली में चिको नामक एक तोता सबसे तेज स्कूटर चलाकर गिनीज बुक में शामिल हुआ है।

    आइये चिको के इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    कॉकटू प्रजाति के तोते ने बनाया रिकॉर्ड

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिकॉर्ड बुल्गारिया के रहने वाले पेशेवर ट्रेनर कलोयान यावाशेव के चिको नामक पालतू तोते ने बनाया है।

    चिको कॉकटू तोते की 21 प्रजातियों में से एक है, जो कैकाटुइडे परिवार से संबंधित है।

    उसे स्कूटर से यात्रा करना बहुत पसंद है और वह इससे चलाने में भी निपुण है।

    चिको ने पिछले साल 5 मीटर तक सबसे तेज स्कूटर चलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    समय

    चिको ने 14.58 सेकंड में पूरी की दौड़

    चिको ने इटली के मिलान में इतालवी टीवी शो के सेट पर स्कूटर से 5 मीटर की दौड़ को महज 14.58 सेकंड में पूरा किया था।

    चिको का स्कूटर चलाते हुए का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक पेज पर भी साझा किया गया है।

    इसमें चिको एक छोटे से स्कूटर पर एक पैर से खड़े होकर और अपनी चोंच से हैंडल पकड़कर खुद को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे पैर का इस्तेमाल करता है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए स्कूटर चलाते हुए चिको का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by guinnessworldrecords on September 11, 2023 at 6:25 pm IST

    मालिक

    चिको के मालिक कलोयान ने क्या कहा?

    जानकारी के मुताबिक, जब चिको 3 महीने का था, तब उसके मालिक कलोयान उसे अपने घर लाए थे।

    उन्होंने शुरुआत में चिको को आसान करतब सिखाएं, लेकिन चिको ने बहुत जल्दी आसानी से नए कौशल भी सीख लिए।

    चिको के लिए स्कूटर चलाना एक मजेदार खेल है। इसके अलावा चिको को पैडल वाली छोटी साइकिल चलाना भी आता है।

    कलोयान कहते हैं कि तोते बहुत सामाजिक जानवर होते हैं और उनके लिए लोगों के करीब रहना बहुत स्वाभाविक है।

    जानकारी

    पक्षियों के साथ तरह-तरह के शो आयोजित करते हैं कलोयान

    कलोयान के पास 60 से अधिक तोते हैं और सभी के पास विशेष कौशल हैं।

    वह अक्सर अपने अद्भुत पक्षियों के साथ शो आयोजित करते हैं और दर्शक पक्षियों की चतुराई देखकर हैरान रह जाते हैं।

    कलोयान ने बताया, "लोग सोचते हैं कि तोते का एकमात्र कौशल बोलना ही है, लेकिन वे इससे कहीं ज्यादा चीजें कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई पालतू जानवर के रूप में तोता रखना चाहता है तो वह उन्हें ज्ञान भी देता है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इटली
    गिनीज बुक
    बुल्गारिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: विराट कोहली IPL में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजन बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इटली

    ब्रिटेन: शनिवार को पिछले तीन हफ्ते में सबसे कम नए मामले, मौतें ऊंचे स्तर पर बरकरार वैक्सीन समाचार
    जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे बड़े यूरोपीय देशों ने भी बंद किया एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल जर्मनी
    भारतीय मछुआरों को मारने वाले नौसैनिकों पर मुकदमा चलाएगा इटली- सुप्रीम कोर्ट केरल
    क्या है इटली के नौसैनिकों के भारतीय मछुआरों को मारने का नौ साल पुराना मामला? भारत सरकार

    गिनीज बुक

    हीरो विदा V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, तय की सबसे ज्यादा दूरी  हीरो मोटोकॉर्प
    ये थी दो मुंह और एक दिमाग वाली बिल्ली, सबसे लंबे समय तक रहीं जीवित अमेरिका
    यूरोप: चेक गणराज्य के व्यक्ति ने लगभग 10 घंटे प्लैंक करके बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड  यूरोप
    ये हैं दुनिया की 4 सबसे महंगी आइसक्रीम, करोड़ों रुपये तक है कीमत अजब-गजब खबरें

    बुल्गारिया

    बड़े होंठों वाली बार्बी डॉल की तरह दिखना चाहती थी यह महिला, कर लिया ऐसा हाल बार्बी डॉल
    यहां लगता है अनोखा बाजार, पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी मनपसंद दुल्हन अजब-गजब खबरें
    बेंगलुरु की 62 वर्षीय महिला ने जीता ग्रैंडमा अर्थ का खिताब अजब-गजब खबरें
    मास्क न पहनने के कारण किस प्रधानमंत्री पर जुर्माना लगा था, जिनका मोदी ने किया जिक्र? यूरोप

    अजब-गजब खबरें

    चीन: आसमान में दिखा बादलों का अद्भुत नजारा, वीडियो देखकर लोग हुए हैरान चीन समाचार
    जापान: कुत्ते जैसी कॉस्ट्यूम पहनने वाले व्यक्ति ने कहा- और लोग उनके जैसा बनना चाहते हैं जापान
    ऑस्ट्रेलिया: जुड़वां बहनों ने एक ही दिन दिया बच्चों को जन्म, वजन और DNA भी समान ऑस्ट्रेलिया
    अमेरिका: 'हैना मॉन्टेना' के अभिनेता मिशेल मूसो चिप्स के पैकेट चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025