LOADING...
भारतीय प्रेमी के लिए मैनचेस्टर से आगरा आई ब्रिटिश नर्स, हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
ब्रिटिश नर्स भारतीय प्रेमी से शादी करने के लिए मैनचेस्टर से आगरा आई

भारतीय प्रेमी के लिए मैनचेस्टर से आगरा आई ब्रिटिश नर्स, हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

लेखन गौसिया
Nov 08, 2022
01:57 pm

क्या है खबर?

28 वर्षीय ब्रिटिश नर्स ने सात समंदर पार करके आगरा के रहने वाले अपने भारतीय प्रेमी से शादी की है। दोनों की कोरोना लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और तीन साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। ब्रिटिश महिला को भारतीय रीति-रिवाज बहुत पसंद है, इसलिए शादी करने के लिए वह मैनचेस्टर से भारत आईं। यहां उन्होंने आगरा के बमरौली कटरा के गाड़े कानगला गांव के निवासी पालेंद्र सिंह से शादी की।

मुलाकात

भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं हैना

एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करने वाले आगरा के पालेंद्र सिंह (28) ने बताया, "कोरोना के दौरान मैं सोशल मीडिया पर अपने पॉडकास्ट शेयर किया करता था। उसी समय इंग्लैंड के मैनचेस्टर की रहने वाली हैना हॉबिट से मेरी बातचीत शुरू हुई। हैना भारतीय रीति-रिवाजों और संस्कृति से बहुत प्रभावित हुईं। हम दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल तक ऑनलाइन डेट किया और फिर परिवार की सहमति से शादी करने का फैसला किया।"

शादी

वैदिक रीति-रिवाजों से हुई शादी

पालेंद्र से शादी करने के लिए हैना मैनचेस्टर से आगरा आईं। यहां गाड़े का नगला गांव के शिव शक्ति मंदिर में परिवार की सहमति से शनिवार को दोनों ने शादी की। शादी की सभी रस्मों को पूरा करने वाले पुजारी ने बताया, "दूल्हा-दुल्हन की आपसी सहमति से शादी वैदिक रीति-रिवाजों से हुई। इस पूरी प्रक्रिया में दुल्हन ने काफी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने भारतीय दुल्हन की तरह श्रृंगार किया और सभी वचन अंग्रेजी भाषा में समझे।"

Advertisement

बयान

शादी के बाद भारत में ही रहेंगी हैना

शादी के बाद हैना ने कहा, "मैं इस शादी से बहुत खुश हूं। तीन साल के रिलेशनशिप के बाद मैंने पालेंद्र को सामने से अब देखा है। मुझे भारतीय रीति-रिवाज बहुत अच्छे लगते हैं। अब मैं अपने पति के साथ भारत में ही रहूंगी और धीरे-धीरे हिंदी सीखने की भी कोशिश करूंगी।" वहीं पालेंद्र ने कहा कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से तो शादी कर ली है, अब वह अपनी शादी को कोर्ट में भी रजिस्टर करवाएंगे।

Advertisement

अन्य मामला

न्यूजबाइट्स प्लस

इससे पहले पोलैंड की रहने वाली 83 वर्षीय महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी युवक से शादी की थी। दोनों की उम्र के बीच 55 साल का फासला होने के बावजूद उन्होंने छह साल तक एक-दूसरे को ऑनलाइन डेट किया और फिर पिछले साल नवंबर में शादी कर ली। हाल ही में उन्होंने शादी की पहली सालगिरह पर एक इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद यह कपल अपनी उम्र में फासले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

Advertisement