NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बेंगलुरु: करोड़ों रुपये के नोटों और सिक्कों से सजाया गया श्री सत्य गणपति मंदिर, देखें वीडियो
    बेंगलुरु: करोड़ों रुपये के नोटों और सिक्कों से सजाया गया श्री सत्य गणपति मंदिर, देखें वीडियो
    अजब-गजब

    बेंगलुरु: करोड़ों रुपये के नोटों और सिक्कों से सजाया गया श्री सत्य गणपति मंदिर, देखें वीडियो

    लेखन अंजली
    September 18, 2023 | 01:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बेंगलुरु: करोड़ों रुपये के नोटों और सिक्कों से सजाया गया श्री सत्य गणपति मंदिर, देखें वीडियो
    बेंगलुरु मेंं नोट और सिक्कों से हुई गणेशोत्सव की सजावट

    इस साल गणेशोत्सव 19 सितंबर से शुरू होगा। इस 10 दिवसीय त्योहार का जश्न पूरे भारत में बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। हालांकि, कई जगहों पर इस त्योहार के लिए एक अलग ही धूम देखने को मिलती है और हर साल अलग-अलग थीम और अनोखी सजावट में मंदिर सजते हैं। इसी कड़ी में इस साल भी श्री सत्य गणपति मंदिर को एक खास अंदाज में सजाया गया है और यह सजावट पैसों से की गई है।

    70 लाख के सिक्कों और 2.18 करोड़ रुपये के नोट से सजाया गया मंदिर

    कर्नाटक के बेंगलुरु के जेपी नगर स्थित श्री सत्य गणपती मंदिर को लक्ष्मी कटाक्ष का स्पर्श देते हुए 70 लाख रुपये के सिक्कों और 2.18 करोड़ रुपये के नोटों से सजाया गया है। इस मंदिर को हर साल गणेश उत्सव के दौरान अपने परिसर को एक अनूठा रूप देने के लिए जाना जाता है। इस बार 10, 20, 50 से लेकर 500 रुपये तक के सैकड़ों सिक्कों और नोटों का इस्तेमाल करके मंदिर को सजाया गया है।

    यहां देखिए पैसों से सजे मंदिर का वीडियो

    #WATCH बेंगलुरु: गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर पुत्तेनहल्ली के सत्यगणपति मंदिर को नोटों और सिक्कों से सजाया गया है। pic.twitter.com/aTS0In8c6J

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2023

    वापस कर दिए जाएंगे सजावट के पैसे

    मंदिर के ट्रस्टी मोहन राजू ने मीडिया को बताया, "मंदिर की सजावट करने में 3 महीने लगे हैं।" उन्होंने यह भी कहा, "जो भी सिक्के और नोट सजावट के लिए इस्तेमाल किए गए हैं, उन्हें उन लोगों को वापस कर दिया जाएगा, जिन्होंने मंदिर को दान दिया है।" बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में मंदिर ने गणेश चतुर्थी समारोह में गणपति की मूर्ति को सजाने के लिए पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का भी इस्तेमाल किया।

    मुंबई में सोने-चांदी की गणेश मूर्ति की हुई स्थापना

    गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (GSB) सेवा मंडल ने आज यानी 18 सितंबर को शहर में 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। GSB सेवा मंडल के एक प्रतिनिधि ने ANI को बताया कि इस साल वह 69वां गणपति उत्सव मनाने जा रहे हैं और सफल चंद्रयान-3 मिशन के लिए भगवान गणेश को धन्यवाद देने के लिए 19 सितंबर को एक विशेष हवन भी किया जाएगा।

    यहां देखिए मुंबई के एक पंडाल में स्थापित की गई सोने-चांदी की गणेश प्रतिमा का वीडियो 

    #WATCH | Maharashtra | 'Richest' Ganpati of Mumbai - by GSB Seva Mandal - installed for the festival of #GaneshChaturthi.

    The idol has been adorned with 69 kg of gold and 336 kg of silver this year. pic.twitter.com/hR07MGtNO6

    — ANI (@ANI) September 18, 2023

    गणेश चतुर्थी कब है? 

    भगवान गणेश का जन्म अगस्त या सितंबर के ग्रेगोरियन महीने में हुआ था, जो हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष से मेल खाता है। इस साल 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी और 28 सितंबर को 10वें दिन गणेश विसर्जन होगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार घर में भगवान गणेश का स्वागत करने का शुभ समय 18 सितंबर को दोपहर 12:39 बजे शुरू होगा और 19 सितंबर को दोपहर 01:43 बजे समाप्त होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेंगलुरू
    गणेशोत्सव
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: केएल राहुल ने लगाया वनडे करियर का 14वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    जायडस ग्रुप के अध्यक्ष पंकज पटेल के पास है 80 करोड़ का जहाज, जानिए इनकी संपत्ति गुजरात
    सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया पहला वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत की सभी प्रारूपों में बादशाहत, टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे में भी नंबर-1 बना  भारतीय क्रिकेट टीम

    बेंगलुरू

    कांग्रेस नेता और अभिनेत्री दिव्या स्पंदना की मौत की खबर निकली झूठी, पार्टी ने की पुष्टि कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: आदित्य-L1 के 7 पेलोड्स में से कौन क्या काम करेगा? आदित्य-L1 मिशन
    रॉयल एनफील्ड ट्रैक स्कूल में दिखेगा ट्रैक रेसिंग का रोमांच, 9 सितंबर से होगा शुरू  रॉयल एनफील्ड बाइक
    बेंगलुरु: प्रेमी के प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर प्रेमिका की हत्या करने का मामला क्या है?  बेंगलुरु पुलिस

    गणेशोत्सव

    गणेश चतुर्थी: त्योहार के समय इस तरह से सजाएं अपना घर, लगेगा बेहद खूबसूरत गणेश चतुर्थी
    गणेश चतुर्थी: बॉलीवुड में भी छोड़ी बप्पा ने छाप, इन फिल्मों को बना दिया खास गणेश चतुर्थी
    गणेशोत्सव: गणपति बप्पा के दर्शन के लिए इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिर का करें रुख गणेश चतुर्थी
    गणेश चतुर्थी: मधुमेह रोगियों के लिए बनाएं ये 5 शुगर-फ्री मिठाई, आसान है इनकी रेसिपी  गणेश चतुर्थी

    अजब-गजब खबरें

    युवती ने बोतल से बचा हुआ केचप निकालने का बताया अनोखा हैक, वायरल हुआ वीडियो अमेरिका
    अमेरिकी यूट्यूबर भोजपुरी और हिंदी बोलकर हुआ मशहूर, वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका
    ये है दुनिया का सबसे बड़ा डोनट, वजन जानकर रह जाएंगे दंग; देखिए वायरल वीडियो गिनीज बुक
    अमेरिकी युवती की अनोखी प्रतिभा, मुंह से बोलने के थोड़ी देर बाद आती है आवाज अमेरिका
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023