NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: महिला को हुए जुड़वा बच्चे, लेकिन अलग-अलग साल में हुआ जन्म
    अगली खबर
    अमेरिका: महिला को हुए जुड़वा बच्चे, लेकिन अलग-अलग साल में हुआ जन्म
    अमेरिका महिला ने अलग-अलग साल पर जुड़वा बच्चों को दिया जन्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    अमेरिका: महिला को हुए जुड़वा बच्चे, लेकिन अलग-अलग साल में हुआ जन्म

    लेखन गौसिया
    Jan 02, 2024
    07:09 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में रहने वाली ईव नामक एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि दोनों बच्चों के बीच '1 साल' का फर्क है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईव के एक बच्चे का जन्म साल 2023 में हुआ, जबकि दूसरे का जन्म 2024 में हुआ, जिसकी वजह से दोनों बच्चों के बीच 1 साल का अंतर हो गया है।

    यह मामला बहुत ही अनोखा है तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें।

    मामला

    क्या है मामला?

    न्यू जर्सी निवासी ईव और बिली नामक दंपत्ति ने हाल ही में वर्चुआ वूरहिस अस्पताल में 2 अलग-अलग सालों में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है।

    दंपति का पहला बच्चा एज्रा का जन्म 31 दिसंबर को रात 11:48 बजे हुआ। उसका वजन 2.7 किलो और लंबाई 18 इंच है, वहीं दंपत्ति का दूसरा बच्चा एजेकियल का जन्म नए साल की रात 12:28 बजे हुआ, जिसका वजन 1.8 किलो और लंबाई 17 इंच है।

    जानकारी

    पहले बच्चे ने पिता के साथ साझा किया जन्मदिन 

    ईव और बिली, दोनों ही बहुत ही खुश हैं क्योंकि उनके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और उनके जन्मदिन की कहानी काफी अलग है। कमाल की बात यह भी है कि पहले बच्चे एज्रा का जन्मदिन और पिता बिली का जन्मदिन एक ही दिन होता है।

    अन्य मामला

    इस महिला के भी अलग-अलग साल में पैदा हुए जुड़वा बच्चे

    जानकारी के मुताबिक, एज्रा और एजेकियल, अलग-अलग साल में पैदा होने वाले एकमात्र जुड़वा बच्चे नहीं हैं।

    कनेक्टिकट के येल न्यू हेवन अस्पताल में अलियाह कियोमी मॉरिस नामक एक महिला ने भी अलग-अलग साल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

    उन्होंने 31 दिसंबर, 2023 को रात 11:59 बजे अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, जबकि दूसरी बच्ची का जन्म 3 मिनट बाद 2024 में हुआ।

    दोनों बच्चों का वजन 2.7-2.7 किलो रहा।

    जानकारी

    हर साल 1.20 लाख से ज्यादा जुड़वा बच्चों का होता है जन्म

    रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDCP) के मुताबिक, अमेरिका में सालाना 1.20 लाख से ज्यादा जुड़वा बच्चों का जन्म होता है। इसका मतलब है कि देश में जन्म लेने वाले सभी बच्चों में से 3 प्रतिशत जुड़वा बच्चे होते हैं।

    हालांकि, नए साल के मौके पर अलग-अलग साल में जुड़वा बच्चों का जन्म होना दुर्लभ होता है, इसलिए ईव और अलियाह की कहानी भी दुर्लभ और अनोखी है।

    अन्य मामला

    पिछले साल भी आ चुका है ऐसा ही मामला

    पिछले साल टेक्सास से भी ऐसा ही एक दुर्लभ मामला सामने आया था।

    यहां काली स्कॉट नामक एक महिला ने अलग-अलग साल में जुड़वा लकड़ियों को जन्म दिया था, जिनका नाम एनी जो और एफी रोज है।

    एनी का जन्म 31 दिसंबर, 2022 को रात 11:55 बजे हुआ था, जबकि उसकी बहन एफी का जन्म 1 जनवरी, 2023 को हुआ था।

    जन्म के दौरान इन दोनों बच्चियों का वजन लगभग 2.3-2.3 किलो था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    न्यू जर्सी
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    अमेरिका

    दुनियाभर में अगले साल लगभग 9 करोड़ कारों की बिक्री का अनुमान, चीन होगा सबसे आगे चीन समाचार
    अमेरिका: 331 रुपये में खरीदा गया फूलदान नीलामी में 89 लाख रुपये में बिका  वर्जीनिया
    चीन की नापाक हरकत, नए जासूसी सैटेलाइट से रखेगा हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर निगरानी चीन समाचार
    अमेरिका: 90 साल की उम्र में महिला ने हासिल की मास्टर डिग्री, कायम की मिसाल टेक्सास

    न्यू जर्सी

    अमेरिका में बिक रहे गाय के गोबर के उपले, पैकेट पर लिखा- खाने के लिए नहीं भारत की खबरें
    अमेरिका: दो मरीजों का एक जैसा नाम, अस्पताल ने गलत व्यक्ति का कर दिया किडनी ट्रांसप्लांट चिकित्सा लापरवाही
    कोरोना वायरस: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 50,000 पार, दुनियाभर की मौतों का एक चौथाई हिस्सा लॉकडाउन
    धर्मेंद्र को न्यू जर्सी में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बने बॉलीवुड समाचार

    अजब-गजब खबरें

    जापान में आवाज करते हुए खाना माना जाता है अच्छा, जानिये ऐसे ही अन्य अजीबोगरीब तौर-तरीके खान-पान
    ब्राजील: शेर ने चिड़ियाघर में मनाया अपना जन्मदिन, देखने के लिए उमड़ पड़ी भीड़ ब्राजील
    तीखी मिर्च से लेकर पहनने योग्य केक तक, 2023 में इन गिनीज रिकॉर्ड्स ने खींचा ध्यान  गिनीज बुक
    यहां कंपनी ने शुरू की अनोखी बोनस योजना, लाभ पाने के लिए रोजाना लगानी पड़ेगी दौड़ चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025