NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: जिसे किया था अपने प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित, अब उसी युवक को लिंक्डइन ने दी इंटर्नशिप
    अगली खबर
    अमेरिका: जिसे किया था अपने प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित, अब उसी युवक को लिंक्डइन ने दी इंटर्नशिप
    16 वर्षीय एरिक झू बना लिंक्डइन का इंटर्न

    अमेरिका: जिसे किया था अपने प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित, अब उसी युवक को लिंक्डइन ने दी इंटर्नशिप

    लेखन गौसिया
    Oct 27, 2023
    01:20 pm

    क्या है खबर?

    किस्मत कब और कहां पलट जाए, यह कोई नहीं जान सकता। ऐसा ही कुछ अमेरिका के रहने वाले 16 वर्षीय एरिक झू नामक एक लड़के के साथ हुआ।

    कुछ महीने पहले एरिक को लिंक्डइन ने अपने प्लेटफॉर्म से सिर्फ इसलिए प्रतिबंधित कर दिया था क्योंकि उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी।

    हालांकि, अब उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि आज वह इसी कंपनी के साथ काम कर रहे हैं।

    आइये पूरा मामला विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    लिंक्डइन ने एरिक को क्यों किया था प्रतिबंधित?

    एरिक हाई स्कूल के छात्र हैं और महज 15 साल की उम्र में वह एक कुशल उद्यमी और एवियोटो के संस्थापक और CEO हैं। एवियोटो वेंचर फंड्स के लिए एक स्टार्टअप सर्च इंजन है।

    इस साल जून में एरिक ने एवियोटो कंपनी का CEO होने के नाते लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाई, लेकिन कम उम्र के कारण लिंक्डइन ने उनका अकाउंट बंद करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया।

    दरअसल, लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाने के लिए 16 वर्ष उम्र होना अनिवार्य है।

    इंटर्नशिप

    4 महीने बाद ही एरिक कंपनी का बन गया इंटर्न 

    लिंक्डइन से प्रतिबंधित होने के महज 4 महीने बाद अब एरिक को कंपनी की इंटर्नशिप मिल गई है। ऐसे में उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को एक्स पर साझा करते हुए खुशी जाहिर की है।

    एरिक ने लिंक्डइन के ऑफिस के बाहर खड़े होकर कंपनी की इंटर्नशिप मिलने का सबूत दिखाते हुए अपनी तस्वीर साझा की है।

    दूसरी तरफ उन्होंने लिंक्डइन की तरफ से उन्हें प्रतिबंधित करने की खबर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

    प्रतिक्रिया

    यूजर्स ने दीं ये प्रतिक्रियाएं

    एरिक ने एक्स पर यह पोस्ट 24 अक्टूबर को साझा की थी और अभी तक इसे 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    इसके साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एरिक की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है।

    एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खूब। इसे कहते हैं पासा पलट जाना।'

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक तरफ प्रतिबंध लगाकर उन्होंने तुम्हें काम पर रख लिया। यह हास्यास्पद है।'

    लिंक्डइन

    क्या है लिंक्डइन?

    लिंक्डइन एक सोशल नेटवर्किंग साइट है, जो नौकरी देने वाले लोगों और नौकरी ढूढ़ रहे लोगों को जोड़ने का काम करती है। दोनों ही तरह के लोग इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद होते हैं।

    नौकरी पाने और देने के लिए आपको इस साइट पर एक प्रोफेशनल प्रोफाइल बनानी होती है।

    इसके अलावा आप इस प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से अपने पुराने और नए सहकर्मियों के साथ भी संपर्क में रह सकते हैं, जो आज के समय में जरूरी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    लिंक्डइन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI

    अमेरिका

    अमेरिकी महिला ने स्तन दूध से बनाये साबुन और लोशन, शुरू किया अनोखा व्यवसाय अजब-गजब खबरें
    इजरायल और हमास में जंग जारी; 1,100 से अधिक की मौत, अमेरिका ने भेजे लड़ाकू विमान इजरायल
    अमेरिका: तलाकशुदा व्यक्ति को 6 बच्चों की मां से हुआ प्यार, शादी करके सबको लिया गोद फ्लोरिडा
    अमेरिका में खुला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर, 18 अक्टूबर से कर सकेंगे दर्शन न्यू जर्सी

    लिंक्डइन

    जानें क्या होती है 'फेसबुक थेरेपी' और कैसे इसके इस्तेमाल से बढ़ा सकते हैं अपना आत्मविश्वास ट्विटर
    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कैसे बदली कामकाजी दुनिया और क्या है आगे का रास्ता भारत की खबरें
    इन टिप्स को अपनाकर बनाएं एक अच्छी लिंक्डइन प्रोफाइल, मिलेगी अच्छी नौकरी शिक्षा
    कोरोना वायरस के कारण बेरोजगार हुए लोगों को फ्री में नौकरियां दिला रही यह फोरम फेसबुक

    अजब-गजब खबरें

    लंदन: माइकल जैक्सन की जैकेट हो रही ऑनलाइन नीलाम, 4 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद माइकल जैक्सन
    ऑस्ट्रेलिया: किशोर ने आंखों पर पट्टी बांधकर 12.10 सेकेंड में हल किया रुबिक क्यूब, बनाया रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया
    बिहार: 23 साल में 20,000 पोस्टमॉर्टम कर चुकी है यह महिला, जानिए प्रेरणादायक कहानी बिहार
    अमेरिका: व्यक्ति ने ऑनलाइन बेचीं अपनी मां की अस्थियां, महिला तांत्रिक ने खरीदीं; लोग हैरान अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025