NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इस भारतीय महिला की बनाई हुई पेंटिंग 61.8 करोड़ रुपये में बिकी
    इस भारतीय महिला की बनाई हुई पेंटिंग 61.8 करोड़ रुपये में बिकी
    अजब-गजब

    इस भारतीय महिला की बनाई हुई पेंटिंग 61.8 करोड़ रुपये में बिकी

    लेखन गौसिया
    September 18, 2023 | 04:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस भारतीय महिला की बनाई हुई पेंटिंग 61.8 करोड़ रुपये में बिकी
    प्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल

    अमृता शेरगिल ने प्रसिद्ध चित्रकार के रूप में लोकप्रियता हासिल की। वह भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी 1937 की पेंटिंग 'द स्टोरी टेलर' 16 सितंबर को 61.8 करोड़ रुपये में बिकी है। यह किसी भारतीय कलाकार द्वारा हासिल की गई सबसे अधिक कीमत का विश्व रिकॉर्ड है। आइये इस खबर और अमृता के बारे में जानते हैं।

    कैसी है करोड़ों रुपये में बिकी पेंटिंग?

    अमृता की द स्टोरी टेलर पेंटिंग दुनियाभर में बिकने वाली सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग बन गई है। इस पेंटिंग में कुछ महिलाओं को अपने घर के बाहर गायों के साथ आराम फरमाते हुए दिखाया गया है। इसमें कुछ महिलाएं पान खा रही हैं, कोई हाथ वाला पंखा हिला रही तो कुछ बातें कर रही हैं। बता दें कि अमृता खुद को महिलाओं के हालातों से जोड़ पाती हैं, इसलिए उनके काम में अकसर महिलाएं केंद्र में दिखी हैं।

    बचपन से ही पेंटिंग की शौकीन थीं अमृता

    अमृता का जन्म 1913 में यूरोप के हंगरी में हुआ था। उनके पिता सिख थे और मां हंगेरियन थीं, इसलिए अमृता यूरोप और भारत, दोनों जगहों में रहीं। उन्होंने इकोले डेस बीक्स आर्ट्स में पढ़ाई की, जहां पेंटिंग के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली एशियन बनीं थीं। अमृता को पेंटिंग के अलावा संगीत में भी गहरी रुचि थी। उन्हें पियानों और वायलिन बजाने का शौक था। उनकी एक छोटी बहन भी थी, जिनका नाम इंदिरा था।

    पेरिस जाकर सीखी पेंटिंग

    16 साल की उम्र में अमृता अपनी मां के साथ पेरिस चली गईं थीं। वहां उन्होंने कई मशहूर कलाकारों और संस्थानों से पेंटिंग सीखी। इसके बाद 1934 में वह भारत लौट आईं थीं, जिसके बाद उनका रुझान मुगल और पहाड़ी पेंटिंग के प्रति हुआ।

    अमृता का विवादों से भी रहा नाता

    1938 में अमृता ने अपने ममेरे भाई डॉक्टर विक्टर एगन से शादी की, जिसके बाद वह गोरखपुर में रहने लगीं। माना जाता है कि विक्टर और अमृता ने अपनी शादी से पहले अजीब समझौते भी किए थे। पहला यह कि वह दोनों बच्चें नहीं पैदा करेंगे और दूसरा यह कि शादी के बाद भी अमृता दूसरे पुरुषों से संबंध बना सकती थीं। अमृता बेहद खूबसूरत थीं और कहा जाता है कि उनके कई पुरुषों और महिलाओं से संबंध थे।

    28 साल की उम्र में हुई मृत्यु

    मशहूर पत्रकार खुशवंत सिंह ने अपनी किताब 'वीमेन एंड मेन इन माई लाइफ' में अमृता से जुड़ी कुछ घटनाओं का जिक्र किया है। इसमें बताया गया कि 1941 में अमृता पाकिस्तान के लाहौर चली गईं थीं। वहां बीमार होने के बाद कोमा में ही उनका 28 साल की उम्र में निधन हो गया था। हालांकि, उनकी मौत का सही कारण अज्ञात है, लेकिन विक्टर द्वारा ही किया गया असफल गर्भपात उनकी मौत का कारण माना जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूरोप
    पेरिस
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: केएल राहुल ने लगाया वनडे करियर का 14वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    जायडस ग्रुप के अध्यक्ष पंकज पटेल के पास है 80 करोड़ का जहाज, जानिए इनकी संपत्ति गुजरात
    सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया पहला वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत की सभी प्रारूपों में बादशाहत, टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे में भी नंबर-1 बना  भारतीय क्रिकेट टीम

    यूरोप

    2024 जीप रैंगलर नए लुक के साथ हुई पेश, क्या भारत में भी आएगी?  जीप
    भारत की आत्मा पर हमला करने वालों का उदाहरण बनाना होगा, ताकि दोबारा ऐसा न हो- राहुल राहुल गांधी
    हंगरी: दो योनियों वाली महिला ने दिया 'चमत्कारी बच्चे' को जन्म  अजब-गजब खबरें
    45,000 साल पहले हुई थी महिला की मौत, वैज्ञानिकों ने खोपड़ी से बनाया डिजिटल चेहरा अजब-गजब खबरें

    पेरिस

    फ्रांस: बम की धमकी मिलने के बाद एफिल टावर खाली कराया गया, पुलिस मौके पर पहुंची फ्रांस
    दुनिया के 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जिनकी खींची गईं सबसे अधिक तस्वीरें यात्रा
    पेरिस: पायलट के नशे में होने के कारण रद्द हुई उड़ान, पुलिस ने दबोचा यूनाइटेड एयरलाइंस
    फ्रांस में पांचवे दिन भी हिंसा जारी, प्रदर्शनकारियों ने मेयर के घर पर किया हमला फ्रांस

    अजब-गजब खबरें

    बेंगलुरु: करोड़ों रुपये के नोटों और सिक्कों से सजाया गया श्री सत्य गणपति मंदिर, देखें वीडियो बेंगलुरू
    युवती ने बोतल से बचा हुआ केचप निकालने का बताया अनोखा हैक, वायरल हुआ वीडियो अमेरिका
    अमेरिकी यूट्यूबर भोजपुरी और हिंदी बोलकर हुआ मशहूर, वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका
    ये है दुनिया का सबसे बड़ा डोनट, वजन जानकर रह जाएंगे दंग; देखिए वायरल वीडियो गिनीज बुक
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023