पैराग्लाइडिंग के दौरान महिला ने हवा में ही काटा केक, लोग बोले- ये कैसी बर्थडे पार्टी?
क्या है खबर?
हिमाचल प्रदेश में एक महिला के जन्मदिन मनाने का अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, इस महिला ने जमीन से हजारों फीट ऊपर अपना जन्मदिन का केक काटा और वीडियो भी बनाया। वीडियो में वह पैराग्लाइडिंग करते हुए केक काट रही हैं और खुद के लिए ही 'हैप्पी बर्थडे' गाती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग महिला को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
मामला
आसमान की ऊंचाइयों पर काटा केक
यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग का है। इसकी शुरुआत में महिला के पैराग्लाइडर पायलट बोलते हैं, "देखिए मैडम जी अब अपना केक काटने वाली हैं।"
उनके हाथ में सेल्फी स्टिक है और वही वीडियो रिकॉर्ड करते हुए महिला को सलाह देते हैं कि केक को गिराना नहीं है। इसके बाद महिला केक को डिब्बे से निकालकर काटती हैं और उसे खा कर आसमान की ऊंचाइयों पर जश्न मनाती हैं।
वीडियो
लोगों ने उठाए महिला पर कई सवाल
इस वीडियो को 'हिमाचल' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोग इस पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हट रहे हैं और महिला के इस कदम को बेवकूफी भरा बता रहे हैं।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि टेक-ऑफ के दौरान केक को कैसे ले जाया गया और इस तरह की गतिविधि को ऑपरेटर की मंजूरी कैसे मिल सकती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Bir Billing #Himachal Paragliding or a flying birthday party? A tourist cutting cake mid-air with a box in hand raises serious safety questions. How was it carried during take-off? Adventure tourism is not a circus,sky is not a playground,Who is monitoring safety?@DcKangra pic.twitter.com/AQj1AF4RzO
— Rahul Mahajan (@rahulmahajanx) November 27, 2026
प्रतिक्रियाएं
लोग कैसी बेवकूफी करते हैं- उपयोगकर्ता
लोग महिला से यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें इस जोखिम भरे तरीके से अपना जन्मदिन मनाने की क्या जरूरत थी।
एक उपयोगकर्ता ने लिखा, 'आपकी नजर में पैराग्लाइडिंग का सुरक्षा प्रोटोकॉल क्या है? क्या हवा में प्लास्टिक फेंका जा रहा है? क्या पायलट को हालात का पता नहीं है?'
वहीं, एक व्यक्ति ने तो तंज कसते हुए महिला के इस कारनामे को बेहद बेवकूफी भरा करार दिया है।