शादी में इस शख्स ने दुल्हन को उपहार स्वरूप दिए पांच किलो प्याज, देंखे वायरल वीडियो

सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में आजकल सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह जान आप भी लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, भारत में प्याज के दाम ऊंचाईयां छू रहे हैं, जिसके बाद कई फनी वीडियो के बीच एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक शख्स ने शादी में दुल्हन को पांच किलो प्याज उपहार स्वरूप दी। आइए जानें।
वीडियो में देखा जा सकता कि एक शख्स दुल्हन के लिए गिफ्ट में प्याज की टोकरी लेकर आता है और जैसे ही वो स्टेज पर गिफ्ट देने के लिए पहुंचा तो दुल्हन की हंसी छूट जाती है। उसने प्याज देकर दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'पछताओगे' गाना चल रहा है, जिससे ये वीडियो लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो के साथ ऐसे और भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
Costliest wedding gift 🎁😂#India #OnionPrice #onions pic.twitter.com/qWB7RecJZs
— Backchod Indian (@IndianBackchod) December 5, 2019
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'इतना जरूरी और महंगा गिफ्ट आप जैसा दोस्त हर किसी को मिले'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज की तारीख में ये सबसे महंगा गिफ्ट होगा, बोले तो सोने के जेवर से भी ज्यादा महंगा।'
Best Wedding Gift nowadays in India#Onions
— Ayman Baloch (@peaceforbaloch) December 5, 2019
😂 pic.twitter.com/1CqnXtrqhP
प्याज की क़ीमतों में आग लगी हुई है, वर्तमान में प्याज की खुदरा कीमत 100-150 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई है। इसी बीच बिहार के पटना में कुछ लोग सस्ता प्याज बेच रहे थे। लेकिन बेचने वालों को जान का खतरा भी सता रहा है, जिस वजह से वे हेलमेट पहन सस्ता प्याज बेचते हुए नज़र आए। क्योंकि लोग सस्ते प्याज के लिए पत्थरबाजी तक कर रहे हैं।
व्यापारियों के मुताबिक, नवंबर में हुई बेमौसम बरसात के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिस वजह से प्याज के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्याज के बड़े उत्पादक माने जाने वाले शहर जैसे नासिक, अहमदनगर और पुणे में भी बारिश हुई है, जिसके दौरान बची प्याज की फसलोें को भी भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल अलग-अलग राज्यों में 100-150 प्रति किलो के हिसाब से प्याज बिक रहे हैं।