LOADING...
इस व्यक्ति को याद हैं 1,000 फीफा विश्व कप मैचों के नतीजे, बनाए विश्व रिकॉर्ड्स
फीफा विश्व कप के 1,000 नतीजों को बताकर व्यक्ति ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

इस व्यक्ति को याद हैं 1,000 फीफा विश्व कप मैचों के नतीजे, बनाए विश्व रिकॉर्ड्स

लेखन अंजली
Jun 18, 2026
07:10 pm

क्या है खबर?

अपनी तेज याददाश्त और मानसिक क्षमताओं के दम पर जर्मनी के फैबियन साल ने एक या दो नहीं बल्कि 4 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए हैं। दरअसल, फैबियन ने अपनी एक 'मेमोरी पैलेस' नाम की तकनीक बनाई हुई है, जिसके जरिए उन्हें फीफा टूर्नामेंट में सालों से खेले गए लगभग 1,000 मैचों के नतीजे याद हैं। इन नतीजों को बताकर ही उन्होंने 4 विश्व रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। आइए फैबियन के रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

प्रयास

इस तरह से फैबियन ने रिकॉर्ड बनाने का किया प्रयास

रिकॉर्ड के लिए फैबियन ने यूनाइटेड किंगडम (UK) की राजधानी लंदन में स्थित गिनीज के ऑफिस का दौरा किया, जहां जज विल मनफोर्ड ने फैबियन का टेस्ट लिया। विल ने फैबियन को एक साल और उस साल आमने-सामने खेलने वाली दो टीमों के नाम और उनके मैच के नतीजे बताने को कहा। इसके बाद फैबियन ने सबसे पहले एक मिनट में 19 मैचों के नतीजे बताकर सबसे ज्यादा फीफा विश्व कप मैचों के नतीजे याद रखने का रिकॉर्ड बनाया।

रिकॉर्ड्स

फैबियन ने बनाएं 4 विश्व रिकॉर्ड्स

फैबियन ने दूसरा रिकॉर्ड 3 मिनट में 36 मैचों के नतीजें बताकर सबसे ज्यादा फीफा विश्व कप मैचों के नतीजे याद रखने का बनाया। इनके बाद फैबियन ने जगलिंग स्किल्स का इस्तेमाल करके 2 और रिकॉर्ड्स बनाएं। तीसरा रिकॉर्ड फैबियन ने 30 सेकंड तक फुटबॉल को कंट्रोल करते हुए सबसे ज्यादा फीफा विश्व कप मैचों के नतीजे याद रखने का बनाया, जबकि चौथा रिकॉर्ड 3 चीजों को साथ में करते हुए मैचों के नतीजे याद रखने का बनाया।

Advertisement

बयान

'मेरी याददाश्त नहीं है तेज'- फैबियन

मीडिया को फैबियन ने बताया कि शुरुआत में वह बहुत ज्यादा नर्वस थे क्योंकि उनके लिए फोकस करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था, लेकिन धीरे-धीरे वह रिकॉर्ड तक पहुंच गए। फैबियन ने यह भी कहा, "मेरी याददाश्त कमजोर है, जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि मेरी याददाश्त अच्छी नहीं है, लेकिन सही मेमोरी तकनीकों और थोड़ी ट्रेनिंग से, मुझे लगता है कि हर कोई बहुत अच्छा दिमाग पा सकता है।"

Advertisement

आगे की योजना

दूसरे स्पोर्ट्स पर अपनी याददाश्त स्किल्स आजमाएंगे फैबियन

फैबियन ने मीडिया से आगे कहा कि अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करके 4 टाइटल जीतना उनके लिए बहुत खुशी की बात है और अब वह खुद को दूसरे स्पोर्ट्स और यहां तक कि पैराग्लाइडिंग को भी अपनी याददाश्त स्किल्स के साथ जोड़कर कई आइडियाज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि जर्मनी जीतेगी। शायद इंग्लैंड बनाम जर्मनी का मैच हो और जर्मनी 0-1 से जीते।"

Advertisement