NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इन 5 देशों में निभाई जाती हैं शादी की ये अजीबोगरीब और अनोखी परंपराएं
    अगली खबर
    इन 5 देशों में निभाई जाती हैं शादी की ये अजीबोगरीब और अनोखी परंपराएं
    दुनियाभर की 5 अजीबोगरीब शादी की परंपराएं

    इन 5 देशों में निभाई जाती हैं शादी की ये अजीबोगरीब और अनोखी परंपराएं

    लेखन गौसिया
    May 21, 2023
    06:58 pm

    क्या है खबर?

    शादी एक बहुत ही खास अवसर होता है। दुनियाभर में भले ही शादी को लेकर अलग-अलग परंपराएं और रीति-रिवाज हों, लेकिन इसका उद्देश्य हमेशा खुशी फैलाने का रहता है।

    हालांकि, कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां की शादी के रीति-रिवाज आपको विचलित और हैरान कर सकती हैं।

    ये रीति-रिवाज इतने अजीब हैं कि कुछ लोगों को ये थोड़े अपमानजनक भी लग सकती हैं, लेकिन ये परंपराएं नए जोड़े के लिए सौभाग्य और समृद्धि लाने के लिए निभाई जाती हैं।

    #1

    रोमानिया

    रोमानिया में शादी के दौरान एक अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। यहां शादी से पहले दुल्हन के दोस्तों, परिवार या फिर भाड़े के अपहरणकर्ताओं द्वारा दुल्हन का अपहरण करने की परंपरा है।

    इसके बाद दुल्हन को छुड़ाने के लिए दूल्हे को फिरौती देनी पड़ती है, अपरणकर्ताओं के लिए पेय खरीदना पड़ता है या फिर बहुत ज्यादा रोमांटिक होना पड़ता है।

    यह परंपरा रोमानिया के अलावा पूर्वी और उत्तरी यूरोप के कुछ हिस्सों में भी निभाई जाती है।

    #2

    केन्या

    अगर आप केन्या में किसी शादी समारोह में जाएं तो वहां दुल्हन के पिता को उसकी ड्रेस पर थूकते हुए देखें तो चौंकिएगा नहीं क्योंकि यह वहां की परंपरा है।

    दरअसल, वहां मसाई लोगों के लिए किसी पर थूकना सम्मान के रूप में देखा जाता है। इस कारण वहां दुल्हन के पिता के लिए अपनी बेटी पर थूकना सौभाग्य माना जाता है।

    यह परंपरा एक तरह से बेटी के सुखी विवाह के लिए आशीर्वाद का रूप है।

    #3

    चीन

    शादी के दौरान ऐसे कई पल आते हैं, जब दुल्हन को रोना आ ही जाता है। हालांकि, चीन में दुल्हन को रोने का अभ्यास करने की रस्म है। पश्चिमी सिचुआन प्रांत में इसे जूओ तांग भी कहा जाता है।

    यहां शादी से एक महीने पहले दुल्हनों से 1 घंटा रोने के लिए कहा जाता है।

    इस रस्म के शुरुआती 10 दिन में दुल्हन की मां शामिल होती है और फिर दुल्हन की दादी को भी शामिल किया जाता है।

    #4

    दक्षिण कोरिया

    दक्षिण कोरिया में दूल्हे के पैरों पर मारने की परंपरा है।

    यहां शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को तब तक घर नहीं ले जा सकता है, जब तक कि परिवार के सदस्य दूल्हे के जूते उतारकर उसके पैरों को छड़ी से पीट न लें। इस दौरान दूल्हे के टखनों को रस्सी या कपड़े से भी बांध दिया जाता है।

    हालांकि, यह रस्म बहुत देर तक नहीं चलती और इसे एक मजेदार हिस्से के रूप में देखा जाता है।

    #5

    मलेशिया

    मलेशिया में भी एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाली शादी की परंपरा निभाई जाती है।

    यहां दूल्हा और दुल्हन को शादी के बाद पूरे 3 दिनों तक अपना घर नहीं छोड़ने या बाथरूम का इस्तेमाल नहीं करना होता।

    उन्हें पहरे में रखा जाता है और केवल थोड़ी मात्रा में खाने-पीने की अनुमति होती है।

    ऐसा माना जाता है कि अगर यह परंपरा का पालन न किया जाए तो दंपत्ति की शादी टूट जाती है या कुछ अशुभ होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    केन्या
    मलेशिया
    दक्षिण कोरिया

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अजब-गजब खबरें

    शेफ ने बनाया 1.63 लाख रुपये का अनोखा पिज्जा, सोने के गुच्छे से की टॉपिंग सोशल मीडिया
    अमेरिका: कॉलेज छोड़ने की बात छिपाने के लिए लड़की ने रचा खुद के अपहरण का नाटक अमेरिका
    अब QR कोड के जरिए भी आधार कार्ड को करवाया जा सकता है वेरिफाई, जानिए तरीका  आधार कार्ड
    जापान का किसान उगाता है दुनिया के सबसे महंगे आम, एक की कीमत लगभग 19,000 रुपये  जापान

    केन्या

    9/11 आतंकी हमले में बचा, लेकिन कीनिया में हुए आतंकी हमले में मारा गया अमेरिकी नागरिक डोनाल्ड ट्रंप
    अफ्रीका: केन्याई शख्स ने तीन जुड़वां बहनों से की शादी, कहा- बचपन से मेरी बहुविवाहित प्रवृत्ति अजब-गजब खबरें
    फेसबुक मॉडरेटर्स की छंटनी पर जज ने लगाई रोक, जानिए मामला फेसबुक
    केन्या: प्रभु से मुलाकात के नाम पर 200 लोगों की आत्महत्या का मामला क्या है? आत्महत्या

    मलेशिया

    बड़े रोजगार रैकेट का पर्दाफाश, 1 लाख लोगों से ठगे 28 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    बच्चे के जन्म के समय हुई माँ की मौत, महीनों बाद फोटो में नज़र आई परछाईं अजब-गजब खबरें
    इंस्टाग्राम पर पूछा- डेथ या लाइफ? लोगों ने कहा- डेथ, तो लड़की ने दे दी जान इंस्टाग्राम
    इस शहर में अगर नल खुला छोड़ा तो माना जायेगा अपराध, देना पड़ेगा जुर्माना ऑस्ट्रेलिया

    दक्षिण कोरिया

    उत्तर कोरिया का कोरोना के खिलाफ सफलता का दावा, किम ने खुद को ही दिया श्रेय उत्तर कोरिया
    कोरोना वायरस: पहला संदिग्ध मामला आने पर उत्तर कोरिया ने बंद किया पूरा शहर, आपातकाल लगाया उत्तर कोरिया
    फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, दक्षिण कोरिया में स्कूल बंद तो स्पेन में लगी पाबंदियां भारत की खबरें
    यह है सैमसंग का अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स सैमसंग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025