NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / महाराष्ट्र: 20वीं बार गर्भवती हुई महिला ने गन्ने के खेत में 17वें बच्चे को दिया जन्म
    महाराष्ट्र: 20वीं बार गर्भवती हुई महिला ने गन्ने के खेत में 17वें बच्चे को दिया जन्म
    1/6
    अजब-गजब 0 मिनट में पढ़ें

    महाराष्ट्र: 20वीं बार गर्भवती हुई महिला ने गन्ने के खेत में 17वें बच्चे को दिया जन्म

    लेखन अंजली
    Dec 19, 2019
    09:06 pm
    महाराष्ट्र: 20वीं बार गर्भवती हुई महिला ने गन्ने के खेत में 17वें बच्चे को दिया जन्म

    आज के समय में भारत के लिए जनसंख्या वृद्धि कई बड़ी समस्याओं में से एक है, जिस वजह से कई सरकारी संस्था इस समस्या से निजात पाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। मगर, हाल ही में महाराष्ट्र की एक खबर उजागर हुई, जिसके बारे में सुन हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां की एक प्रवासी महिला 20वीं बार गर्भ धारण कर चुकी है, जिसके अंतर्गत उसने हाल ही में अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया। आगे पढ़ें।

    2/6

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र की एक महिला ने 20वीं बार गर्भधारण किया था। डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की मझलगांव तहसील की रहने वाली 38 वर्षीय लंकाबाई सात माह की गर्भवती है और अब तक उसके 16 सफल प्रसव रहे हैं, जबकि तीन गर्भपात हो गए। ये गर्भपात गर्भ ठहरने के तीन महीने के बाद हुए, फिलहाल उसकी ग्यारह संतानें हैं, क्योंकि उसके बाकी पांच बच्चे प्रसव के कुछ घंटे या कुछ दिनों के अंदर मर गए।

    3/6

    महाराष्ट्र से कर्नाटक में काम करने के लिए गई थी लंकाबाई

    दरअसल, सूखाग्रस्त बीड क्षेत्र के हजारों पुरुष और महिलाएं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में और कर्नाटक में मौसमी फसलों जैसे गन्ने के खेतों में काम करने के लिए पलायन करते हैं। यह महिला भी गन्ने के खेतों में काम करती है और महाराष्ट्र से कर्नाटक गई हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीड के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवार ने कहा, "हमें पता चला है कि लंकाबाई ने अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया, जिसकी जल्द ही मृत्यु हो गई।"

    4/6

    घुंमतु समुदाय की है महिला

    महिला घुमंतू गोपाल समुदाय की है, जो मजदूरी आदि काम करके गुजारा करते हैं और एक जगह टिक कर नहीं रहते। इस समुदाय में लड़कियों की बहुत कम उम्र में ही शादी हो जाती है, इसलिए इनमें शिक्षा का अभाव उत्पन्न हो जाता है।

    5/6

    जागरूकता फैलाने की है जरूरत

    लंकाबाई को लेकर इलाके के सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन घुमंतू समुदायों को स्थाई रूप से रोजगार दिलाने की जरूरत है, ताकि ये टिक कर एक जगह रह सकें। साथ ही, इनमें शिक्षा का प्रसार करने की भी जरूरत है यानी जब तक इनकी आर्थिक हालत में सुधार नहीं आएगा, ये जागरूक नहीं हो सकेंगे। अमूमन यह तक देखा गया है कि इन्हीं कारणों से घुमंतू समुदायों की महिलाओं की कई संताने हैं।

    6/6

    21 बच्चों की मां है ये महिला, अब देगी 22वें बच्चे को जन्म

    लंकाबाई का मामला कोई नया नहीं है, दरअसल इससे पहले ब्रिटेन की रहने वाली 44 वर्षीय सू रैडफोर्ड नामक महिला अब तक 21 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं और जल्द ही अपने 22वें बच्चे को जन्म देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सू अगले साल अप्रैल में अपने 22वें बच्चे को जन्म देंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सू के परिवार को पूरे ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    अजब-गजब खबरें

    मुंबई

    इंस्टाग्राम पर सेल्फी देखकर युवक के पास पहुंचे चार आरोपी, किया गैंगरेप रेप
    जीन्स और क्रॉप टॉप पहने महंगे बैग के साथ स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी, जानिए कीमत अक्षय कुमार
    अक्षय की 'स्पेशल 26' की तरह आठ लोगों ने लाखों की ठगी को दिया अंजाम, गिरफ्तार अक्षय कुमार
    IRCTC 50,000 रुपये में करा रहा है दुबई की सैर, जानें इस टूर पैकेज की ख़ासियत दुबई

    महाराष्ट्र

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी NRC के खिलाफ, अब तक विरोध में आए सात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
    उद्धव ठाकरे बोले- जामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई ने जलियांवाला बाग त्रासदी की याद दिलाई उद्धव ठाकरे
    कौन हैं देश के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे? चीन समाचार
    'राहुल सावरकर' बयान पर शिवसेना की कांग्रेस को चेतावनी, सावरकर पर नहीं होगा कोई समझौता शिवसेना समाचार

    गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, वीडियो देखकर करें अभ्यास योग
    किडनी स्टोन समझकर इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म अजब-गजब खबरें
    मिजोरम: छुट्टी पर था डॉक्टर, विधायक ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर बचाई जान मिजोरम
    गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई दिक्कत स्वास्थ्य

    अजब-गजब खबरें

    एक ऐसा 'देश' जहां केवल महिलाएं करती हैं राज, पुरुषों को नागरिकता भी नहीं यूरोप
    इस देश में बच्चा पैदा करने पर मां को सरकार की तरफ से मिलते हैं इनाम फिनलैंड
    जूते न होने पर लड़की ने पैरों में बैंडेज बांध लगाई दौड़, जीते तीन गोल्ड मेडल फिलीपींस
    इस देश में सात से अधिक बच्चे पैदा करने पर माँ को मिलता है गोल्ड मेडल कजाकिस्तान
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023