NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / हैरी पॉटर नॉवेल सीरीज की 2 दुर्लभ किताबें होंगी नीलाम, 1 करोड़ रुपये है अनुमानित कीमत
    अगली खबर
    हैरी पॉटर नॉवेल सीरीज की 2 दुर्लभ किताबें होंगी नीलाम, 1 करोड़ रुपये है अनुमानित कीमत
    हैरी पॉटर सीरीज की 2 दुर्लभ किताबें होंगी नीलाम

    हैरी पॉटर नॉवेल सीरीज की 2 दुर्लभ किताबें होंगी नीलाम, 1 करोड़ रुपये है अनुमानित कीमत

    लेखन सयाली
    Nov 22, 2024
    10:58 am

    क्या है खबर?

    हैरी पॉटर ब्रिटिश लेखिका जेके राउलिंग द्वारा लिखित किताबों की सीरीज है, जो दुनियाभर में मशहूर है। इस सीरीज में कुल 7 किताबें शामिल हैं, जिनमें हैरी पॉटर नामक बच्चे की कहानी सुनाई जाती है।

    इस सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए इसपर फिल्में भी बनाई गई थीं, जिन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। इसी कड़ी में अब हैरी पॉटर सीरीज की 2 दुर्लभ किताबों की नीलामी होने वाली है।

    आइए इनके विषय में विस्तार से जानते हैं।

    नीलामी

    कब और कहां होने वाली है इन किताबों की नीलामी?

    इन दोनों किताबों को हैरी पॉटर की अब तक छापी गई सबसे दुर्लभ किताबें माना जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी की इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक हो सकती है।

    'द फिलोसोफर्स स्टोन' की ये दुर्लभ प्रीतियां हैरी पॉटर की यादगार वस्तुओं के संग्रह का हिस्सा हैं। इन किताबों की नीलामी रेयर बुक ऑक्शन्स नामक नीलामी घर द्वारा आयोजित करवाई जा रही है।

    इन्हें स्टैफर्डशायर के लिचफील्ड में 27 नवंबर को नीलाम किया जाएगा।

    किताबें

    जानिए दोनों दुर्लभ किताबों का इतिहास

    पहली किताब को 1997 में एक मां द्वारा अनजाने में खरीदा गया था। उन्होंने इसे वारविकशायर की एक किताब की दुकान में देखा था और बिना सोचे-समझे ही खरीद लिया था।

    नीलामी के दौरान इस संस्करण की कीमत 31 लाख रुपये से लेकर 53 लाख रुपये तक लग सकती है।

    दुसरे संस्करण को एक विक्रेता ने इसकी समीक्षा पढ़ने के बाद खरीदा था। यह संस्करण 63 लाख से लेकर 85 लाख रुपये तक बिक सकता है।

    जिम स्पेंसर

    क्यों दुर्लभ मानी जाती हैं ये किताबें?

    ये किताबें 1997 में पहली बार पॉटर बुक प्रिंट-रन में प्रकाशित की गईं 500 हार्डबैक प्रतियों में से एक थीं। इन्हें सबसे दुर्लभ और सबसे अधिक मांग वाली प्रतियों में से एक माना जाता है।

    इन्हें पुस्तक विशेषज्ञ जिम स्पेंसर ने खोजा था, जो अब तक हैरी पॉटर की 10 करोड़ के मूल्य की किताबें बेच चुके हैं।

    उन्होंने कहा, "ये दुर्लभ किताबें पॉटर घटना की शुरुआत का प्रतीक हैं और संग्राहकों द्वारा इन्हें अंतिम खजाना माना जाता है।"

    अन्य किताबें 

    नीलामी के दौरान बेची जाएंगी हैरी पॉटर की ये अन्य किताबें

    हैरी पॉटर की वस्तुओं वाली इस नीलामी में स्पेंसर द्वारा अब तक संभाली गई कुछ सबसे महत्वपूर्ण किताबें शामिल हैं। इसमें 'फिलोसोफर्स स्टोन' किताब के 3 पेपरबैक प्रथम संस्करण भी बेचे जाएंगे।

    इनमें से 2 की कीमत 6 लाख से लेकर 8 लाख रुपये के बीच तय की गई है। वहीं, तीसरे संस्करण को 85,000 से लेकर 1 लाख रुपये तक बेचा जा सकता है।

    इनके अलावा, 'फिलोसोफर्स स्टोन' की पहली पेपरबैक किताब भी नीलामी का हिस्सा रहेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हैरी पॉटर
    किताबें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हैरी पॉटर

    आप भी बिता सकते हैं 'एवेंजर्स: एंडगेम' के घर में रात, चुकानी होगी इतनी कीमत इंग्लैंड
    'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन कैंसर
    वनप्लस ने लॉन्च की हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर्स स्मार्टवॉच
    रुश्दी पर ट्वीट के लिए 'हैरी पॉटर' की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी ट्विटर

    किताबें

    बच्चे छोटे हैं तो उनके लिए बेहतरीन हैं ये 5 चित्र वाली किताबें लाइफस्टाइल
    आपके बच्चे को सोते समय कहानियां सुननी पसंद है? ये 5 किताबें आएंगी काम  लाइफस्टाइल
    जीवन के गहरे अर्थ और मूल्यों को समझने के लिए पढ़ें ये 5 किताबें लाइफस्टाइल
    प्राचीन सभ्यताओं से परिचित करवाने में मदद कर सकती हैं ये 5 किताबें लाइफस्टाइल

    अजब-गजब खबरें

    कमला हैरिस की खाली पन्नों वाली 'उपलब्धियों' की किताब वायरल, अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकी   कमला हैरिस
    दिल्ली: दुकान से हजारों रुपये का घी, मिठाइयां और नमकीन समेत कई चीजें चोरी, आरोपी गिरफ्तार  दिल्ली
    इस व्यक्ति ने 3 मिनट में खाई सबसे ज्यादा तीखी सॉस, बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड लंदन
    लंदन: लुसियन फ्रायड की पेंटिंग 152 करोड़ से ज्यादा रुपये में हुई नीलाम लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025