LOADING...
UK: 10 वर्षीय बच्ची ने की 50 देशों की यात्रा, सालाना खर्च होते हैं लाखों रुपये
10 वर्षीय बच्ची ने पूरी की 50 देशों की यात्रा

UK: 10 वर्षीय बच्ची ने की 50 देशों की यात्रा, सालाना खर्च होते हैं लाखों रुपये

लेखन अंजली
Jul 24, 2023
01:48 pm

क्या है खबर?

कई लोग विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करने के लिए अलग-अलग देशों की यात्रा करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन दुनियाभर के जंजाल और पैसों के कारण हर किसी के लिए यह संभव नही हो पाता। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम (UK) की रहने वाली अदिति त्रिपाठी 10 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ 50 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी है और इस पर हर साल लाखों रुपये खर्च हुए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मामला

अदिति को दुनिया घुमाना है माता-पिता का सपना

भारतीय मूल की अदिति के पिता दीपक का यह सपना है कि वह अपनी बच्ची को दुनिया का हर एक देश दिखाएं और वहां की संस्कृति से उसे रूबरू करवाएं। दिलचस्प बात यह है कि अपने माता-पिता की बदौलत अदिति ने यह सब अपनी शिक्षा को खतरे में डाले बिना और स्कूल छोड़े बिना किया। बता दें कि दीपक और उनकी पत्‍नी अविलाशा ने दुनिया घूमना तब शुरू किया, जब अद‍ित‍ि महज 3 साल की थी।

देश

कई यूरोपीय देश घूम चुकी है अदिति- दीपक

दीपक और अविलाशा पेशे से अकाउंटेंट हैं और वह मौका मिलते ही अदिति के साथ घूमने निकल जाते हैं। मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, दीपक ने बताया कि अदिति कई यूरोपीय देशों की यात्रा कर चुकी है और उसे नेपाल, जॉर्जिया और आर्मेनिया का सफर सबसे ज्यादा एडवेंचर से भरपूर लगा। इसके अतिरिक्त दीपक ने यह भी कहा कि अदिति को नेपाल, भारत और थाईलैंड की संस्कृति और खान-पान सबसे ज्यादा अच्छा लगा।

Advertisement

खर्च

यात्रा पर हर साल लगभग 21 लाख रुपये होते हैं खर्च

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अदिति को घुमाने के लिए उसके माता-पिता हर साल तकरीबन 21 लाख रुपये खर्च करते है। दीपक का कहना है कि अदिति को घुमाने के लिए वह अन्‍य खर्चों में कटौती करते हैं। जैसे कि बाहर का खाना खाने से बचते हैं और आज तक उन्होंने कार तक नहीं खरीदी। इसके अलावा वे वर्क फ्रॉम होम करके आने-जाने का खर्च भी बचा लेते हैं।

Advertisement

तरीका

कुछ इस तरह से अदिति के साथ प्लान करते हैं यात्रा

अद‍ित‍ि ने सबसे पहले जर्मनी की यात्रा की थी। इसके बाद वह फ्रांस, इटली, ऑस्‍ट्र‍िया, थाईलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर समेत कई देश घूमे। मीडिया को दीपक ने बताया कि वह और उनकी पत्नी यात्रा के लिए शुक्रवार को अदिति को सीधे स्कूल से एयरपोर्ट लेकर जाते थे और रविवार को देर रात लगभग 11 बजे वापस अपने घर आ जाते थे। हालांकि, जब वे सोमवार की सुबह पहुंचते थे तो अदिति एयरपोर्ट से सीधे स्कूल जाती थी।

पोस्ट

दीपक ने फेसबुक के जरिए साझा की अपनी खुशी

25 जून को दीपक ने फेसबुक पर अदिति के 50 देशों की यात्रा पूरी करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बारे में एक पोस्ट भी साझा की। पोस्ट में तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपनी बेटी के 10 साल की होने से पहले 50 देशों की यात्रा करने का लक्ष्य रखा था और मुझे उसके 10वें जन्मदिन से 2 सप्ताह पहले इस तक पहुंचने पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। अब यह इसी तरह जारी रहेगी।'

Advertisement