Page Loader
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: रयान बर्ल ने लगाया वनडे करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
बर्ल ने वनडे में 5 अर्धशतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: रयान बर्ल ने लगाया वनडे करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 24, 2023
04:21 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 के 13वें मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के रयान बर्ल ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 56 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का 5वां अर्धशतक है। उन्होंने 57 गेंदों पर 87.72 की स्ट्राइक रेट से 50 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में बर्ल ने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया। अकील होसेन ने बर्ल को LBW आउट किया। वनडे में बर्ल का सर्वाधिक स्कोर 59 रन है।

आंकड़े

बर्ल ने इन देशों के खिलाफ लगाए अर्धशतक

16 फरवरी, 2017 को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वनडे डेब्यू करने वाले बर्ल ने अब तक 43 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 36 पारियों में उन्होंने 23.37 की औसत और 77.46 की स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। वनडे में उनके अन्य अर्धशतकों की बात करें तो बर्ल ने आयरलैंड के खिलाफ 53 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 59 रन, अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 51 रन और आयरलैंड के खिलाफ 59 रन बनाए हैं।