NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे सीरीज: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 2 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    वनडे सीरीज: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 2 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को कड़ी टक्कर दी (तस्वीर: एक्स/ @OfficialSLC)

    वनडे सीरीज: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 2 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 08, 2024
    10:56 pm

    क्या है खबर?

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इसे श्रीलंका ने 2 विकेट से अपने नाम कर लिया।

    इसी के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम ने 1-0 की बढ़त ले ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा जोखा

    मैच का लेखा जोखा 

    जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 61 रन तक टीम के 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। टीम के कप्तान क्रेग इरविन ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए।

    पूरी टीम 44.4 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए महेश तीक्षाना ने 4 विकेट लिए।

    जवाब में जेनिथ लियानाज (95) ने श्रीलंका के लिए शानदार पारी खेली और 49 ओवर में मैच जीत लिया।

    रिचर्ड नगारवा ने जिम्बाब्वे के लिए 5 विकेट झटके।

    बल्लेबाजी

    इरविन ने वनडे करियर का 20 अर्धशतक लगाया 

    इरविन ने दूसरे वनडे में 102 गेंद का सामना करते हुए 82 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 80.39 की रही।

    इस पारी के दौरान इरविन ने जिम्बाब्वे के लिए सभी प्रारूपों को मिलाकर 6,000 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के आठवें खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने वनडे क्रिकेट में 118 मैच खेले हैं और 33.42 की औसत से 3,376 रन बना चुके हैं।

    विकेट

    तीक्षाना की शानदार गेंदबाजी 

    श्रीलंका के लिए तीक्षाना ने 9.4 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन ओवर के साथ 31 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए है। उनकी इकॉनमी रेट 3.20 की रही।

    उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही जिम्बाब्वे बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। वनडे क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 5वीं बार 4 विकेट हॉल लिया है।

    उनके अब 37 वनडे मुकाबले में 26.74 की औसत और 4.67 की इकॉनमी रेट से 54 विकेट हो गए हैं।

    हॉल

    रिचर्ड नगारवा ने वनडे क्रिकेट मे पहली बार लिया 5 विकेट हॉल

    जिम्बाब्वे के लिए नगारवा ने मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। यह उनके वनडे करियर का पहला 5 विकेट हॉल है।

    उन्होंने 10 ओवर में 3 मेडन ओवर डाले और सिर्फ 32 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 3.20 की रही।

    43 वनडे मुकाबले में इस खिलाड़ी के 55 विकेट हो गए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.32 की है। उनके अलावा सिकंदर रजा ने मैच में 2 विकेट झटके।

    जीत

    जेनिथ लियानाज ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया 

    श्रीलंका के लिए लियानाज 95 रन की पारी नहीं खेलते तो टीम को यह मैच जीतना मुश्किल हो जाता।

    लियानाज ने 127 गेंद का सामना करता हुए ये रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 74.80 की रही।

    उनके वनडे करियर का यह पहला अर्धशतक रहा। वह सिर्फ अपना दूसरा वनडे खेल रहे थे। उनके बाद श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा स्कोर सहान अरचिगे (21) ने बनाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: महेश तीक्षणा का शानदार प्रदर्शन जारी, जिम्बाब्वे के खिलाफ झटके 4 विकेट वनडे विश्व कप 2023
    श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को हराकर किया विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: पथुम निसंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया शानदार शतक, जानिए आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस ने वनडे प्रारूप में पूरे किए 3,500 रन, जानिए आंकड़े वनडे क्रिकेट
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: चरिथ असलंका ने पूरे किए 1,500 वनडे रन, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    चरिथ असलंका ने वनडे विश्व कप में लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 280 का लक्ष्य, असलंका का शतक बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल का इस साल वनडे में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  महिला क्रिकेट
    कुलदीप यादव का इस साल वनडे क्रिकेट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  कुलदीप यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025