Page Loader
जिम्बाब्वे बनाम ओमान: तेंदई चतारा ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
चतारा को मिलीं 3 सफलता (तस्वीर: ट्विटर/@ZimCricketv)

जिम्बाब्वे बनाम ओमान: तेंदई चतारा ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Jun 29, 2023
10:09 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के सुपर-6 के पहले मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज तेंदई चतारा ने 3 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान वह थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 8 ओवर में 9.10 की इकॉनमी से कुल 73 रन खर्च किए। इससे पहले चतारा ने नेपाल के खिलाफ 1 विकेट, नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शून्य और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 विकेट अपने नाम किए थे। USA के खिलाफ चतारा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

प्रदर्शन

कैसा रहा चतारा का मैच में प्रदर्शन?

43वें ओवर की 5वीं गेंद पर चतारा को पहली सफलता मिली। उन्होंने नसीम खुशी को पवेलियन भेजा। खुशी ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। 48वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने फैयाज बट को LBW आउट किया। बट ने 7 गेंदों पर 10 रन बनाए। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कप्तान जीशान मकसूद का विकेट चटकाया। मकसूद ने 40 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया।