LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे बनाम ओमान मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे बनाम ओमान मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 08, 2026
05:41 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का 8वां मुकाबला सोमवार (9 फरवरी) को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। यह ग्रुप-B का मुकाबला होगा। जिम्बाब्वे के कप्तान टी-20 क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा हैं। ऐसे में वह जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे। वहीं, जतिंदर सिंह ओमान की कप्तानी संभालेंगे। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में आइए मुकाबले का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।

टीम

ये हो सकती है जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन 

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर कई टीमों के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में उनके अनुभव की टीम को काफी जरूरत होगी। ये खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से मैच पलट सकता है। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड नगारावा के पास होगी। इनसे पार पाना ओमान के लिए मुश्किल होगा। संभावित एकादश: ब्रायन बेनेट, तडिवानाशे मरुमानी, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रेंडन टेलर, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड नगारावा।

प्लेइंग इलेवन

ओमान की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर 

ओमान के लिए हम्माद मिर्जा अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में जितेन रमणांदी से ओमान के लिए लगातार अच्छा करते आए हैं। ऐसे में इस तेज गेंदबाज से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल सकती है। संभावित एकादश: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आमिर कलीम, वसीम अली, करण सोनावले, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला, जितेन रमणांदी, सुफयान महमूद, शकील अहमद और फैसल शाह।

Advertisement

पिच

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की पिच में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव आया है। ऐसे में दोनों टीमों को अपनी अंतिम एकादश तय करने से पहले पिच की स्थिति का अच्छी तरह आकलन करना होगा। इस पिच पर स्पिनरों की अहम भूमिका रहने की संभावना है। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी। ऐसे में यहां बड़े स्कोर मुश्किल से ही बन पाएंगे।

Advertisement

जानकारी

ऐसा होगा कोलंबो का मैच 

एक्यूवेदर के अनुसार, 9 फरवरी को कोलंबो में थोड़े बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में बारिश का थोड़ा खलल पड़ सकता है।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

हम्माद ने पिछले 10 मैचों में 208 रन बनाए हैं। विनायक ने 9 मैचों में 140.71 की स्ट्राइक रेट से 197 रन अपने नाम किए हैं। जिम्बाब्वे से बेनेट ने पिछले 10 मैचों में 405 रन बनाए हैं। सिकंदर 10 मैचों 259 रन बनाने में सफल रहे हैं। जितेन ने 7 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार इवांस ने 10 मैचों में 18 विकेट चटका चुके हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

जिम्बाब्वे और ओमान के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement