जिम्बाब्वे बनाम नेपाल: रिचर्ड नगारवा ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर 2023 के पहले क्वालिफायर में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के गेंदबाज रिचर्ड नगारवा ने 4 विकेट लिए। उन्होंने 9 ओवर में 4.80 की इकॉनमी से 43 रन दिए। यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 33 वनडे की 32 पारियों में 37.24 की औसत और 5.51 की इकॉनमी से 37 विकेट अपने नाम किए हैं। 4 टेस्ट की 6 पारियों में उन्होंने 5 और 34 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 34 पारियों में 34 विकेट चटकाए हैं।
प्रदर्शन
नगारवा ने इन 4 बल्लेबाजों को किया आउट
44वें ओवर की पहली गेंद पर नगारवा ने नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल (31) का विकेट चटकाया। 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने आरिफ शेख (10) को रयान बर्ल के हाथों कैच आउट कराया। 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर नगारवा ने गुलसन झा को पवेलियन भेजा। झा ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाए। अगली ही गेंद पर उन्होंने भीम शर्की को क्लाइव मदांडे के हाथों कैच आउट कराया। शर्की गोल्डन डक का शिकार हुए।