Page Loader
जिम्बाब्वे बनाम नेपाल: आसिफ शेख ने लगाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
शेख ने लगाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक

जिम्बाब्वे बनाम नेपाल: आसिफ शेख ने लगाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 18, 2023
03:46 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर 2023 का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में नेपाल के विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 100 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। इस दौरान शेख ने 7 चौके भी लगाए। वेलिंगटन ने उन्हें रियान बर्ल के हाथों कैच आउट कराया। यह शेख के करियर का वनडे में 9वां अर्धशतक है।

प्रदर्शन

वनडे में 1 शतक भी लगाया है

शेख ने एकदिवसीय में 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 110 रन है। उन्होंने 38 वनडे की 38 पारियों में अब तक 32.77 की औसत और 77.66 की स्ट्राइक रेट से 1147 रन बनाए हैं। इसके अलावा 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 20 पारियों में उन्होंने 24.63 की औसत और 120.93 की स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 57 रन है।