Loading...
जिम्बाब्वे बनाम भारत: तिलक वर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 9वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े
तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

जिम्बाब्वे बनाम भारत: तिलक वर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 9वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े

Jul 25, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/5 का स्कोर बनाया। हरारे में खेले गए मैच में मेहमान टीम से तिलक वर्मा (60*) और ईशान किशन (81) ने अर्धशतक लगाए। यह तिलक के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल 9वां अर्धशतक साबित हुआ। इसके साथ-साथ यह जिम्बाब्वे के विरुद्ध तिलक के बल्ले से निकलने वाली पहली 50+ रन की पारी रही। आइए तिलक की पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

बेहतरीन रही तिलक की पारी 

भारत ने जब 95 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब तिलक क्रीज पर आए।

उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने किशन के साथ मिलकर 94 रन की साझेदारी की।

अंत तक बल्लेबाजी करते हुए वह 29 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

करियर 

ऐसा है तिलक का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

तिलक ने साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

अब तक उन्होंने 58 मैचों की 55 पारियों में 44.16 की औसत और 145.37 की स्ट्राइक रेट से 1,634 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 2 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 120* रन का है।

उन्होंने 2025 में 18 पारियों में 47.25 की औसत के साथ 567 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT