Page Loader
त्रिकोणीय सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टी-20 टीम घोषित, सिकंदर रजा करेंगे कप्तानी 
सिकंदर रजा करेंगे कप्तानी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

त्रिकोणीय सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टी-20 टीम घोषित, सिकंदर रजा करेंगे कप्तानी 

Jul 10, 2025
05:41 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है। सिकंदर रजा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 16 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा की भी वापसी हुई है। वह पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर चल रहे थे। आइए जिम्बाब्वे की टीम पर एक नजर डालते हैं।

वापसी 

ब्रायन बेनेट और नगारवा की हुई वापसी

नगारवा के साथ-साथ ब्रायन बेनेट की भी वापसी हुई है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नगारवा ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2025 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 123 मैचों में 22.65 की औसत के साथ 127 विकेट लिए हैं। ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट ने 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 139.51 की स्ट्राइक रेट से 692 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट लिए थे।

टीम 

ऐसी है जिम्बाब्वे की टीम 

जिम्बाब्वे ने विकेटकीपर-बल्लेबाज तफादजवा त्सिगा, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी और लेग स्पिनर विंसेंट मसेकेसा के रूप में 3 नए खिलाड़ियों को चुना है। त्रिकोणीय सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, विंसेंट मसेकेसा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी और तफादजवा त्सिगा।

कार्यक्रम 

14 जुलाई से शुरू होगी त्रिकोणीय सीरीज 

इस त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 26 जुलाई को खेला जाएगा। 14 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 16 जुलाई, 2025: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 18 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 20 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 22 जुलाई, 2025: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 24 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 26 जुलाई, 2025: TBC बनाम TBC, फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

प्रदर्शन 

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे का कैसा रहा है प्रदर्शन?

अब तक जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई भी टी-20 मैच नहीं जीत सकी है। कीवी टीम ने 6 मैचों में जिम्बाब्वे को शिकस्त दी है। वहीं, साउथ अफ्रीका के विरुद्ध भी जिम्बाब्वे की टीम जीत का खाता नहीं खोल सकी है। अब तक ये दोनों टीमें 6 टी-20 मैचों में आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से 5 मैच प्रोटियाज टीम ने जीते हैं और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।