Loading...
जहीर खान ने मोहम्मद शमी की बार-बार नजरअंदाजी पर दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा
जहीर खान ने मोहम्मद शमी की बार-बार नजरअंदाजी पर अहम बयान दिया है

जहीर खान ने मोहम्मद शमी की बार-बार नजरअंदाजी पर दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा

Aug 10, 2026
06:35 pm

क्या है खबर?

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लगातार भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के लिए नजरअंदाज किया जा रहा है। चोटिल जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी और साल 2027 में होने वाले आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच भी चयन समिति फिलहाल शमी के नाम पर विचार नहीं कर रही है। इस पूरे मुद्दे पर पूर्व महान तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपनी स्पष्ट राय साझा की है और शमी को आगे बढ़ते रहने का एक अहम संदेश दिया है।

बयान

जहीर ने क्या दिया बयान?

जहीर ने शमी की मौजूदा स्थिति पर TOI से कहा, "आगे बढ़ने का तरीका आपका है। अगर आप मैच खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आप उपलब्ध रहेंगे। मैं चीजों को इसी नजरिए से देखता हूं। वर्तमान में टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की प्राथमिकताएं या सोच अलग हो सकती है, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर खुद की सोच अधिक महत्वपूर्ण होती है। अगर आप योगदान देना चाहते हैं, तो यह आपका फैसला है।"

जानकारी

एक खिलाड़ी के तौर पर शमी की राह सही - जहीर

जहीर ने कहा, "कभी-कभी आप अपनी सोच का विश्लेषण कर सकते हैं, लेकिन आप उसमें कैसे योगदान दे सकते हैं? एक खिलाड़ी के तौर पर आपको वही करना चाहिए जो शमी कर रहे हैं। वह मैच खेल रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है।"

ADVERTISEMENT

नजरिया

भारतीय टीम में बढ़ती चोटों पर जहीर का नजरिया

भारतीय टीम में बुमराह समेत अन्य खिलाड़ियों की चोट और वर्कलोड प्रबंधन पर जहीर ने कहा, "चोटें खेल और हर खिलाड़ी के सफर का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट पर चर्चा करना ठीक है, लेकिन किसी सीरीज या टूर्नामेंट के समय को समझना भी उतना ही जरूरी है। एक तेज गेंदबाज के तौर पर जब आप मुश्किल दौर या चोट से गुजरते हैं, तो जो चीजें आपके नियंत्रण में हैं, उन्हें सही ढंग से संभालना सबसे आवश्यक होता है।"

ADVERTISEMENT

निराशा

लंबे समय से टेस्ट टीम से बाहर हैं शमी

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति वर्तमान में युवा गेंदबाजों को परखने और भविष्य की टीम तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

शमी ने साल 2023 के बाद से भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी चयन बैठकों में उनके नाम पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है, जो कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENT