Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / युसुफ पठान ने लिया क्रिकेट से संन्यास, 2012 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
  • खेलकूद

    युसुफ पठान ने लिया क्रिकेट से संन्यास, 2012 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 26, 2021, 05:06 pm
    युसुफ पठान ने लिया क्रिकेट से संन्यास, 2012 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
  • भारतीय ऑलराउंडर युसुफ पठान ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। युसुफ ने ट्विटर पर एक बड़े पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की बात सबसे साझा की है।

    38 वर्षीय पठान को 2012 के बाद से भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। पठान ने 20 साल के घरेलू करियर में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया है। पिछले 1-2 सालों से वह घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे थे।

  • इस खबर में
    आज भी याद है पहली बार भारतीय जर्सी पहनने का दिन- युसुफ दो विश्व कप जीतना और सचिन को कंधे पर उठाना करियर के अहम लम्हें- युसुफ युसुफ द्वारा किया गया ट्विटर पोस्ट ऐसा रहा पठान का अंतरराष्ट्रीय करियर पठान ने खेले हैं IPL के लगातार 12 सीजन सबसे तेज IPL शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं युसुफ
  • भारतीय जर्सी

    आज भी याद है पहली बार भारतीय जर्सी पहनने का दिन- युसुफ

  • पठान ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी उन्हें वह दिन आज भी याद है।

    उन्होंने आगे लिखा, "मैंने केवल जर्सी ही नहीं पहनी थी बल्कि परिवार, दोस्त और पूरे देश की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई थी। बचपन से ही मेरा जीवन क्रिकेट में रहा है। मैंने अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और IPL में खेला है, लेकिन आज थोड़ा अलग है।"

  • अहम लम्हें

    दो विश्व कप जीतना और सचिन को कंधे पर उठाना करियर के अहम लम्हें- युसुफ

  • पठान ने परिवार, दोस्तों और कोच लोगों का धन्यवाद करते हुए खुद के क्रिकेट को अलविदा कहने की बात की घोषणा की है।

    उन्होंने लिखा, "भारत के लिए दो विश्व कप जीतना और सचिन को अपने कंधों पर उठाना मेरे करियर के सबसे बेहतरीन लम्हें रहे। मैंने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू एमएस धोनी, IPL डेब्यू शेन वॉर्न और रणजी डेब्यू जैकब मार्टिन के अंडर किया और मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा। खेल के लिए मेरा जुनून हमेशा एक जैसा ही रहेगा।"

  • ट्विटर पोस्ट

    युसुफ द्वारा किया गया ट्विटर पोस्ट

  • I thank my family, friends, fans, teams, coaches and the whole country wholeheartedly for all the support and love. #retirement pic.twitter.com/usOzxer9CE

    — Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) February 26, 2021
  • अंतरराष्ट्रीय करियर

    ऐसा रहा पठान का अंतरराष्ट्रीय करियर

    ऐसा रहा पठान का अंतरराष्ट्रीय करियर
  • 2007 टी-20 विश्व कप फाइनल में पठान ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 22 टी-20 मैचों में 236 रन बनाए और 13 विकेट हासिल किए। 2008 में वनडे डेब्यू करने वाले पठान ने 57 वनडे मैचों में 810 रन बनाने के साथ 33 विकेट भी हासिल किए।

    पठान ने वनडे में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। मार्च 2012 में पठान ने आखिरी वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

  • IPL

    पठान ने खेले हैं IPL के लगातार 12 सीजन

  • 2008 से लेकर 2019 तक लगातार IPL का हर सीजन खेलने वाले युसुफ ने कुल 174 IPL मैच खेले हैं। उन्होंने 29.12 की औसत के साथ 3,204 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। IPL में उन्होंने 42 विकेट भी हासिल किए हैं।

    पहले सीजन में ही उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2012 और 2014 में उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ भी खिताब जीता था।

  • क्या आप जानते हैं?

    सबसे तेज IPL शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं युसुफ

  • 2010 में RR के लिए खेलते हुए पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया था। यह IPL में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। कुल मिलाकर यह टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक है।

  • क्रिकेट समाचार
  • क्रिकेट से संन्यास
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना वायरस: वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद भी क्यों संक्रमित हो रहे लोग?
    कोरोना वायरस: वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद भी क्यों संक्रमित हो रहे लोग?
    देश
  • हैकर्स ने फेसबुक पर क्लबहाउस का ऐड दिखाकर फैलाया मालवेयर, विंडोज यूजर्स बने शिकार
    हैकर्स ने फेसबुक पर क्लबहाउस का ऐड दिखाकर फैलाया मालवेयर, विंडोज यूजर्स बने शिकार
    टेक्नोलॉजी
  • SRH बनाम KKR: टॉस जीतकर सनराइजर्स ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग इलेवन
    SRH बनाम KKR: टॉस जीतकर सनराइजर्स ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग इलेवन
    खेलकूद
  • IPL 2021, RR बनाम PBKS: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
    IPL 2021, RR बनाम PBKS: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस के मामलों में उछाल के कारण भारत ने लगाई रेमडेसिवीर के निर्यात पर रोक
    कोरोना वायरस के मामलों में उछाल के कारण भारत ने लगाई रेमडेसिवीर के निर्यात पर रोक
    देश
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021