Loading...
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

Jul 27, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 35 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। इस मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने पहले मुकाबले में भी अर्धशतकीय पारी (50) खेली थी। ऐसे में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार से नवाजा गया। वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

#1

वैभव सूर्यवंशी - 15 साल 121 दिन

सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने 15 साल और 121 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। उन्होंने सीरीज के पहले मकाबले में 50, दूसरे में 20 और तीसरे में 81 रन की पारियां खेली।

इस तरह वह इस सीरीज में 3 मैचों में 50.33 की औसत और 196.10 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाने में सफल रहे और यह पुरस्कार हासिल किया।

#2

वाशिंगटन सुंदर - 18 साल 157 दिन

इस सूची में भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।

उन्होंने 2018 में टी-20 प्रारूप वाली निदाहास ट्रॉफी (पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश) में 18 साल और 157 दिन की उम्र में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार अपने नाम किया था।

उन्होंने उस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 5.70 की इकॉनमी से 8 विकेट लेकर युजवेंद्र चहल के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

ADVERTISEMENT

#3

वकार यूनिस - 18 साल 165 दिन

इस सूची में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

उन्होंने 1990 में ऑस्ट्रल-एशिया कप (पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) में 18 साल और 165 दिन की उम्र में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार अपने नाम किया था।

उन्होंने सीरीज के 4 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/26 का रहा था। वह लगातार 2 मैचों में 5 विकेट हॉल लेने में सफल रहे थे।

ADVERTISEMENT

#4

सचिन तेंदुलकर - 18 साल 205 दिन

इस सूची में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

उन्होंने साल 1991 की विल्स ट्रॉफी यानी शारजाह त्रिकोणीय सीरीज (भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज) में 18 साल और 205 दिन की उम्र में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार अपने नाम किया था।

उन्होंने उस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों 44.66 की औसत और 100.75 की स्ट्राइक रेट में 134 बनाए थे। इसी तरह 4 विकेट भी झटके थे।

ADVERTISEMENT