NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे मुंबई का साथ, अब घरेलू क्रिकेट में गोवा का करेंगे प्रतिनिधित्व
    अगली खबर
    यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे मुंबई का साथ, अब घरेलू क्रिकेट में गोवा का करेंगे प्रतिनिधित्व
    यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे मुंबई का साथ (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे मुंबई का साथ, अब घरेलू क्रिकेट में गोवा का करेंगे प्रतिनिधित्व

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 02, 2025
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब मुंबई क्रिकेट टीम का साथ छोड़ने के लिए तैयार हैं। वह आगामी घरेलू सीजन में मुंबई की जगह गोवा क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को ईमेल करके NOC की मांग की है। ऐसी भी संभावना है कि वह घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट 

    जायसवाल ने MCA से मांगी NOC 

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जायसवाल ने मंगलवार को MCA को एक ईमेल लिखकर अगले सत्र से अपनी क्रिकेट स्टेट टीम को मुंबई से गोवा में बदलने के लिए NOC मांगा।

    MCA के एक सूत्र ने कहा , "उन्होंने हमसे NOC मांगी है और गोवा जाने का कारण निजी बताया है।"

    जायसवाल अंडर-19 के दिनों से ही मुंबई के लिए खेलते रहे हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई थी।

    करियर 

    पिछले सीजन में भी MI से खेले थे जायसवाल

    23 साल की उम्र में, यह जायसवाल के लिए एक बड़ा कदम होगा। वह अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने अपने करियर में मुंबई के बाद गोवा का प्रतिनिधित्व किया है।

    बता दें कि पिछले सीजन में जायसवाल मुंबई के लिए खेले थे, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैच न खेलने की स्थिति में घरेलू मैच खेलने का निर्देश दिया था।

    आंकड़े 

    शानदार रहा है जायसवाल का घरेलू करियर

    जायसवाल ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 36 मैच खेले हैं और इसकी 66 पारियों में 60.85 की उम्दा औसत के साथ 3,712 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 265 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 13 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं।

    लिस्ट- A क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 33 मैच में 52.62 की शानदार औसत से 1,526 रन बनाए हैं।

    अपने टी-20 क्रिकेट करियर में उन्होंने 107 मैचों में 3,012 रन बनाए हैं।

    आंकड़े 

    कैसा है जायसवाल का अंतरराष्ट्रीय करियर?

    जायसवाल ने अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 36 पारियों में 52.88 की औसत से 1,798 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214* रन रहा है।

    अपने इकलौते वनडे में उन्होंने 15 रन बनाए थे।

    भारतीय टीम से उन्होंने 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय भी खेले हैं, जिसमें 36.15 की औसत और 164.31 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं।

    सूर्यकुमार

    क्या सूर्यकुमार भी छोड़ेंगे मुंबई क्रिकेट का साथ?

    गोवा क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जायसवाल के साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को भी GCA ने सम्पर्क किया है और उनसे बातचीत चल रही है।

    इसके साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले तिलक वर्मा से भी बोर्ड ने सम्पर्क किया है।

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में कौन से बड़े खिलाड़ी गोवा से खेलते नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई क्रिकेट टीम
    गोवा क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer

    यशस्वी जायसवाल

    भारत बनाम इंग्लैंड: पांचवे टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए यशस्वी जायसवाल सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए भारत के यशस्वी जायसवाल ने जीता पुरस्कार  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले विकेटकीपर IPL 2025
    श्रेयस अय्यर की BCCI के केंद्रीय अनुबंध में होगी वापसी, ईशान किशन की स्थिति अस्पष्ट- रिपोर्ट श्रेयस अय्यर
    IPL: लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR के बल्लेबाजों द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारियां  इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम LSG: शार्दुल ठाकुर ने हासिल की 4 सफलताएं, पूरे किए अपने 100 IPL विकेट शार्दुल ठाकुर

    मुंबई क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुशीर खान ने जड़ा दूसरा प्रथम श्रेणी शतक, तोड़ा सचिन का यह रिकॉर्ड   मुशीर खान
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा 57वां प्रथम श्रेणी अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: श्रेयस अय्यर प्रथम श्रेणी करियर का 14वां शतक लगाने से चूके, जानिए आंकड़े  श्रेयस अय्यर
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: शम्स मुलानी ने जड़ा 16वां प्रथम श्रेणी अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी

    गोवा क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: आकाश पांडे ने गोवा के खिलाफ पारी में लिए 9 विकेट, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: गोवा के बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में सबसे बड़ी साझेदारी की  रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025