Loading...
यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने हो रहे विफल, चौंकाने वाले हैं आकड़े
यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने विफल हो रहे हैं

यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने हो रहे विफल, चौंकाने वाले हैं आकड़े

Aug 08, 2026
01:22 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के साथ के सामने लगातार विफल रहे हैं। यही कारण है कि वह कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ चल रहे 3 दिवसीय अभ्यास मैच में भारत की पहली पारी में महज 2 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो ने पारी की दूसरी गेंद पर ही गली में कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

आंकड़े

18 पारियों में 9 बार बांए हाथ के गेंदबाजों का बने शिकार

क्रिकइंफो के अनुसार, जयसवाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ 18 पारियों में 9 बार आउट हुए हैं, इससे उनकी औसत गिरकर मात्र 22.22 रह गई है।

इनमें से 3 बार वह पिछले साल घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अपनी आखिरी 4 पारियों में आउट हुए थे।

तीनों बार उन्हें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने आउट किया, उस सीरीज में भारत 0-2 से हारा था।

शिकार

जायसवाल को इन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने किया है आउट

यानसन के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका के नांद्रे बर्गर भी टेस्ट क्रिकेट में 3 बार जायसवाल को आउट कर चुके हैं।

इस युवा सलामी बल्लेबाज ने आखिरी बार WTC चक्र से बाहर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 24 रन बनाए थे।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका संघर्ष चिंता का विषय बना हुआ है। फर्नांडो आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उन्हें परेशान कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है जायसवाल का टेस्ट करियर?

जायसवाल ने साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

उन्होंने 29 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 54 पारियों में 48.75 की औसत के साथ 2,535 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 7 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ सोकर 214* रन रहा है।

उन्होंने टेस्ट में 25 वर्ष की आयु से पहले 5 बार 150+ रन बनाए हैं। उनसे आगे केवल डॉन ब्रैडमैन (10) और सचिन तेंदुलकर (6) हैं।

ADVERTISEMENT