Page Loader
IPL 2024: यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा 
यश दयाल को RCB ने अपने साथ जोड़ा है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा 

Dec 19, 2023
06:34 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए नीलामी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने खरीदा है। 20 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी के लिए टीम ने 5 करोड़ रुपये दिए हैं। यश को IPL में खेलने का अनुभव भी है। यह वही गेंदबाज हैं, जिन्हें रिंकू सिंह ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

करियर

कैसा रहा है यश का IPL करियर?

यश ने IPL में 14 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35.46 की औसत से 13 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 10.02 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/40 का रहा है। IPL 2023 में उन्होंने 5 मैच खेले थे और 82.50 की औसत से 2 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 11.79 की रही थी। साल 2022 में यश ने 9 मैच में 26.91 की औसत से 11 विकेट लिए थे। यश गुजरात टाइटंस (GT) का हिस्सा थे।

टी-20

यश के टी-20 करियर पर एक नजर

यश ने टी-20 क्रिकेट में 42 मैच खेले हैं और 29.00 की औसत से 38 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.21 की रही है। उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो वह 3/40 का रहा है। लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 20 मुकाबले खेले हैं और 23.25 की औसत से 32 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/31 का रहा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच में 58 विकेट झटके हैं।