-
26 Jan 2019
#RepublicDay: WWE सुपरस्टार्स ने दी भारतीय फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, देखें वीडियो
-
भारत आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी दिन 1950 में देश में संविधान लागू हुआ था।
अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा की मौजूदगी में भारत के राष्ट्रपति ने तीनों सेनाओं की सलामी ली और परेड में पूरी दुनिया ने भारत और उसकी सेना का दमखम देखा।
भारत को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कई विदेशी खिलाड़ियों और टीमों के साथ-साथ WWE सुपरस्टार्स ने भी वीडियो के जरिए भारतीय फैंस को बधाई दी है।
-
बधाई
WWE सुपरस्टार्स ने दी बधाई
-
WWE सुपरस्टार्स ने एक वीडियो के जरिए भारतीय रेसलिंग फैंस को बधाई दी है। इस वीडियो में जॉन सीना से लेकर एजे स्टाइल्स तक सभी शामिल हैं।
वीडियो की शुरुआत जॉन सीना के साथ होती है जो भारतीय फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं।
रुसेव और लाना की जोड़ी ने भी अपने अंदाज में भारतीय फैंस को बधाई दी। इनके अलावा मुस्तफा अली, आर ट्रुथ और कार्मेला की जोड़ी भी इस वीडियो में नजर आई।
-
WWE
भारत में पकड़ मजबूत करने में लगा है WWE
-
WWE पिछले कुछ समय से भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों में लगा है। कंपनी को पता है कि भारत में WWE देखने वालों की संख्या काफी ज़्यादा है।
द ग्रेट खली से लेकर जिंदर महल तक को पुश देकर कंपनी ने भारतीय फैंस को खुश करने की काफी कोशिशें की हैं।
मार्च में कंपनी पहला ट्राइआउट भी करने वाली है। यह वीडियो भी कंपनी के विजन को देखते हुए उसी का हिस्सा लगता है।
-
रॉयल रंबल
कल होगा रॉयल रंबल
-
रॉयल रंबल 2019 फीनिक्स अरिज़ोना में 27 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
यह इवेंट मुख्य रूप से रविवार को होना है। लेकिन भारत में यह इवेंट 28 जनवरी यानि की सोमवार की सुबह 05:30 बजे से देखा जा सकता है।
भारत का समय फीनिक्स के मुकाबले लगभग 13:30 घंटा आगे है। रॉयल रंबल आप सोनी नेटवर्क के सोनी टेन 1, टेन 2 और सोनी टेन 1 एचडी तथा टेन 2 एचडी चैनल्स पर देख सकते हैं।
- भारत