NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: एक से ज़्यादा बार शादी कर चुके हैं ये बड़े सुपरस्टार्स
    खेलकूद

    WWE: एक से ज़्यादा बार शादी कर चुके हैं ये बड़े सुपरस्टार्स

    WWE: एक से ज़्यादा बार शादी कर चुके हैं ये बड़े सुपरस्टार्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 11, 2020, 08:36 am 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: एक से ज़्यादा बार शादी कर चुके हैं ये बड़े सुपरस्टार्स

    प्रोफेशनल रेसलिंग पिछले कुछ समय में इतना लुभावना बन चुका है कि हर कोई इसमें अपना करियर बनाना चाहता है। हालांकि, प्रोफेशनल रेसलर्स का जीवन रिंग के बाहर काफी पेचीदा रहता है। कई सुपरस्टार्स हैं जिनकी शादियां लंबे दिनों तक नहीं चल पाती हैं। शायद ही कोेई ऐसा रेसलर होगा जिसने केवल एक शादी की होगी क्योंकि रेसलर्स के तलाक काफी जल्दी होते हैं। एक नजर डालते हैं उन सुपरस्टार्स पर जिन्होंने कई बार शादियां की हैं।

    फ्लेयर ने रिंग के बाहर भी रुकने का नाम नहीं लिया

    15 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर WWE के हाल ऑफ फेमर हैं और उन्होंने रिंग में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। हालांकि, रिंग के बाहर भी फ्लेयर ने रुकने का नाम नहीं लिया और एक के बाद एक करके उन्होंने पांच बार शादी की। फ्लेयर की पहली शादी 1971 में हुई, लेकिन 12 साल बाद उनका तलाक हो गया जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। इसी तरह तलाक होते गए और फ्लेयर पांच शादियां कर गए।

    डेडमैन ने भी की है कई शादियां

    WWE के रिंग में लगभग तीन दशक से रेसलिंग कर रहे डेडमैन ने रिंग में शायद ही कुछ ऐसा बचा होगा जिसे हासिल नहीं किया होगा। हालांकि, रिंग के बाहर उनकी एक पर्सनल लाइफ है जिसमें उन्होंने तीन शादियां की हैं। अंडरटेकर ने WWE डेब्यू करने से कुछ महीनों पहले ही 1989 में अपनी पहली शादी की थी। 1999 में टेकर ने दूसरी बार शादी की। 2010 में टेकर मिचेल मैककूल के साथ शादी की और दोनों एकसाथ खुश हैं।

    हर आठवेें साल शादी करते हैं बटिस्टा!

    बटिस्टा के बारे में रेसलिंग और हॉलीवुड से जुड़ी बातों के बारे में तो लगभग सभी को पता होगा, लेकिन क्या आपको यह पता है कि बटिस्टा तीन बार शादी कर चुके हैं। पहली बार 1990 में बटिस्टा की शादी हुई थी, लेकिन आठ साल बाद उनका तलाक हो गया। बटिस्टा ने दूसरी बार शादी की और इस बार फिर आठ साल में ही उनका तलाक हुआ। बटिस्टा ने साराह जेड के साथ तीसरी शादी की है।

    द वाइपर ने भी की है दो बार शादी

    रैंडी ऑर्टन लगभग दो दशक से WWE के सबसे बेहतरीन हील का रोल निभा रहे हैं। वह कंपनी के टॉप परफॉर्मर हैं। हालांकि, ऑर्टन ने भी दो बार शादी की है। 2005 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी की थी और फिर आठ साल के बाद उनका तलाक हो गया था। 2015 में ऑर्टन ने दूसरी बार अपनी सगाई की घोषणा की और फिर उसी साल उन्होंने दूसरी बार शादी भी की थी।

    पिता के पदचिन्हों पर चल रही हैं शार्लेट!

    रिक फ्लेयर की पुत्री शार्लेट फ्लेयर वर्तमान समय में WWE के महिला डिवीजन की टॉप सुपरस्टार हैं, लेकिन वह रिंग के बाहर शायद अपने पिता के पदचिन्हों पर चलना चाह रही हैं। शार्लेट ने 30 की उम्र में ही दो बार तलाक कर लिया था। 2010 में शार्लेट ने पहली बार शादी की थी, लेकिन दो साल में ही उनका तलाक हो गया। 2013 में एक बार फिर उन्होंने शादी की, लेकिन इस बार भी उनकी शादी चल नहीं सकी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    WWE रेसलमेनिया

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE
    WWE में दिखेंगी 'द रॉक' की बेटी, पिता बोले- मुझे अपनी बेटी पर गर्व है WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: 'द रॉक' की बेटी की एंट्री, पहले धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    WWE द्वारा रिलीज़ किए गए ये रेसलर्स बन सकते हैं सुपरस्टार्स WWE
    WWE: निक्की बेला का बड़ा खुलासा, कहा- दो बार हुआ था रेप WWE
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023